PM Modi: लालू यादव के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- पूरा देश मेरा परिवार, BJP नेताओं ने X पर बदला नाम

PM Modi: पीएम मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक बयान पर जोरदार पलटवार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझपर परिवार को लेकर निशाना साधा गया है. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है.

PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक बयान पर जोरदार पलटवार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझपर परिवार को लेकर निशाना साधा गया है. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है. वहीं पीएम मोदी के इस बयान के बाद कई बीजेपी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर अपने नाम के साथ पीएम मोदी का परिवार लिख दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख दिया है. 

परिवारवादी पार्टियों पर पीएम मोदी ने किया हमला

अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवादी पार्टियों पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी कहा कि उनके चेहरे अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन झूठ और लूट का उनका चरित्र एक  समान है. सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है और उन्होंने खुद को जन कल्याण के लिए एक सेवक के रूप में समर्पित कर दिया है. पीएम मोदी ने बीआरएस पर हमला करते हुए कहा कि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति), बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बन गई, लेकिन इससे तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं बदला. उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस इस क्षेत्रीय दल की जगह पर सत्ता में आई है लेकिन कुछ नहीं होने वाला है.

विकसित बनेगा भारत- पीएम मोदी

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 15 दिनों में देश में कई विकास के काम हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत कर विकसित भारत बनाएगा. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि विकसित भारत के लिए कार्य योजना के बारे में रविवार को नई दिल्ली में उन्होंने अपने सभी मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की थी. भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >