PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है. वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बुधवार को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए, जिससे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अभी उनका लगातार तीसरा कार्यकाल चल रहा है.
भारत मंडपम में विशेष बैठक का आयोजन
पीएम मोदी की इस उपलब्धि के साथ ही एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीजेपी और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.
पीएम मोदी ने खाई झालमुड़ी
भारत मंडपम में बैठक के दौरान एक यादगार दृश्य देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के झालमुड़ी वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
