कितना भी दबाव आए, हम अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे…पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में ट्रंप को धो डाला

PM Modi Attacked Trump Tariff: दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका को इशारों-इशारों में करारा जवाब दिया. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पर निशाना साधते हुए कहा- “दबाव चाहे कितना भी हो, हम झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे.”

PM Modi Attacked Trump Tariff: प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों, पशुपालकों व लघु उद्योगों के हित सर्वोपरि हैं और ‘हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे’. मोदी की यह टिप्पणी अमेरिका के साथ जारी शुल्क विवाद की पृष्ठभूमि में आई है. दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार शहरों में गरीबों को सम्मानजनक जीवन स्तर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

आज दुनिया में हर कोई आर्थिक हितों के आधार पर राजनीति करने में व्यस्त है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज दुनिया में, हर कोई आर्थिक हितों के आधार पर राजनीति करने में व्यस्त है. अहमदाबाद की इस धरती से मैं अपने छोटे उद्यमियों, मेरे छोटे दुकानदार भाइयों और बहनों, मेरे किसान भाइयों और बहनों, मेरे पशुपालक भाइयों और बहनों से कहूंगा – मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए, मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं, मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी. चाहे कितना भी दबाव आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे.”

पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह त्योहारों का मौसम है. अब नवरात्रि, विजयादशमी, धनतेरस, दिवाली… ये सभी त्योहार आ रहे हैं. ये हमारी संस्कृति के उत्सव हैं, लेकिन ये आत्मनिर्भरता के उत्सव भी होने चाहिए. इसलिए, मैं आपसे एक बार फिर आग्रह करता हूं कि हमें अपने जीवन में एक मंत्र अपनाना होगा. हम जो भी खरीदेंगे वह ‘मेड इन इंडिया’ होगा, स्वदेशी होगा. मैं देश के नागरिकों से अपील करता हूं कि वे भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें. चाहे सजावटी सामान हो या उपहार, आइए हम अपने देश में निर्मित उत्पादों को चुनें. मैं व्यवसायों को दूसरे देशों से आयातित वस्तुओं को बेचने से बचने के लिए भी प्रोत्साहित करता हूं. ये छोटे लेकिन प्रभावशाली कदम हमारे देश की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60-65 साल तक भारत पर राज करने वाली इस पार्टी ने ‘आयात घोटाले’ करने के लिए देश को दूसरे देशों पर निर्भर बना दिया. मोदी ने उपस्थित लोगों को बताया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 11 वर्ष के शासनकाल में भारत में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >