Video : जैसे ही असमिया में रैली को पीएम मोदी करने लगे संबोधित, बजने लगी जमकर ताली

Video : प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में 12.7 लाख टन उत्पादन क्षमता वाले नए अमोनिया-यूरिया संयंत्र की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. देखें रैली का वीडियो यहां.

Video :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी. इसके बाद उन्होंने असमिया में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने जैसे ही स्थानीय भाषा में संबोधन की शुरूआत की, वहां मौजूद लोगों ने जमकर ताली बनाई. रैली का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज असम और पूरे पूर्वोत्तर के लिए बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने कहा कि नामरूप और डिब्रूगढ़ जिस सपने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आज पूरा हो रहा है. इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री ने बताया कि डिब्रूगढ़ आने से पहले गुवाहाटी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि असम ने विकास की नई रफ्तार पकड़ ली है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो विकास आज दिख रहा है, वह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में असम व पूर्वोत्तर में और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

असम को फिर से शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ रैली में कहा कि असम को फिर से शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य, जैसा वह सदियों पहले अहोम शासनकाल में था. औद्योगीकरण और कनेक्टिविटी असम के युवाओं को बड़े सपने देखने के योग्य बना रही है. उन्होंने कहा कि नामरूप यूरिया संयंत्र स्थानीय किसानों को सहयोग देगा और असम के युवाओं के लिए हजारों रोजगार सृजित करेगा.

यह भी पढ़ें : Gopinath Bordoloi : कौन हैं गोपीनाथ बोरदोलोई, जिनकी पीएम मोदी ने की असम में तारीफ?

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया कांग्रेस ने: पीएम मोदी

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नामरूप उर्वरक संयंत्र के आधुनिकीकरण और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया. भारत तभी प्रगति करेगा जब किसान समृद्ध होंगे, भाजपा सरकार ने उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >