पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुंबई के सायन इलाके से शख्स को गिरफ्तार किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है. अज्ञात शख्स ने फोन पर यह धमकी दी. इसके साथ ही शख्स ने मुंबई के जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है.

शख्स ने मुंबई पुलिस को फोन कर दी धमकी

शख्स ने मुंबई पुलिस को सोमवार देर रात फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी. मुंबई पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार शख्स ने पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी, फिर योगी को भी मारने की धमकी दी. साथ ही शख्स ने मुंबई के जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी.

पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुंबई के सायन इलाके से शख्स को गिरफ्तार किया.

कामरान खान के रूप में हुई शख्स की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान कामरान खान के रूप में हुई है. इधर पुलिस ने आजाद पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

Also Read: देश आपको देख रहा…टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय खिलाड़ियों को दिया खास न्योता

इससे पहले भी मिल चुकी है पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले यूपी के गोरखपुर के एक शख्स ने पीएम मोदी और योगी को जान से मारने की धमकी दी थी. बाद में अरुण कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ देवरिया कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था.

Also Read: मोदी को ‘अदाणी जी की जय’ कहना चाहिए, काम तो उनका ही करते हैं’, राजस्थान में बोले राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >