PM Modi Address Nation: पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर पर दे सकते हैं बयान

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. पीएम का संबोधन ऐसे समय में होने वाला है, जब ऑपरेशन सिंदूर की गूंज देश-दुनिया में सुनाई पड़ रही है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश को संबोधित करने वाले हैं.

PM Modi Address Nation: भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा. इससे पहले पीएम ने बिहार की धरती से आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी थी.

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ तनाव पर दे सकते हैं बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब देश को संबोधित करेंगे, तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि उनका फोकस ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान रहेगा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ बैठकें कीं और कई कड़े कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठाए. आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पीएम पर विपक्ष ने जोरदार हमला किया. लेकिन आलोचना से परे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के प्रमुखों, एनएसए अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गजों से लगातार बैठक करते रहे. आतंकी हमले के ठीक 15वें दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में टारगेट कर 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना अपनी सीमा में रहते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक पूरा किया.

एयर स्ट्राइक के पल-पल की खबर ले रहे थे पीएम मोदी

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए जब भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर नहीं सोये और ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार अपडेट लेते रहे. जब भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए रवाना होने वाली थी, तब उससे पहले प्रधानमंत्री शांत और नॉर्मल थे. न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए. शायद ही कोई यह जान रहा था कि पीएम मोदी की शांति के पीछे पूरे पाकिस्तान की अशांति छीपी थी.

पीएम मोदी ने दिया ऑपरेशन सिंदूर का नाम

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए जिस ऑपरेशन सिंदूर को चलाया, उसका नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था. सिंदूर नाम दिए जाने के पीछे, आतंकवादी हमले के उन पीड़ितों को सम्मान देना था, जिसमें उनके पति की निर्मम हत्या आतंकवादियों ने नाम और धर्म पूछकर कर दी थी. आतंकी हमले में कई ऐसे लोगों की हत्या की गई, जिनकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी. पीएम मोदी ने उन पीड़िताओं को सम्मान देने के लिए ही यह नाम चुना था. हालांकि ऑपरेशन सिंदूर पर भी जमकर राजनीति हुई. विपक्ष ने इस नाम को राजनीति से प्रेरित बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >