पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. देशव्यापी 'सेवा संकल्प' अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें स्वच्छता और रक्तदान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. आज शाम 700 से अधिक स्थानों पर दीये जलाकर उनके दीर्घायु की कामना की जाएगी.

Happy Bday PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की. इस अवसर पर बीजेपी की ओर से देशभर में 'सेवा संकल्प' अभियान की शुरुआत की गई.

प्रमुख नेताओं के संदेश और मुख्य बिंदु

योगी आदित्यनाथ : पीएम मोदी को 'दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता' और 'नए भारत का शिल्पकार' बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प और 145 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए उनका जीवन 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है. उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में नए मानक स्थापित कर रहा है.


ये भी पढ़ें: PM Modi @ 76: महिलाओं के लिए मोदी सरकार की योजनाओं और चुनौतियों की पूरी कहानी

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार : कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की दूरदर्शिता और देश को दी गई सही दिशा की तारीफ की. उन्होंने दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र किया. विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं. वैश्विक युद्धों और संकटों के बावजूद भारत ने 7.8 से 8 प्रतिशत की मजबूत जीडीपी वृद्धि दर हासिल की है.

देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा. आज शाम को देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी नेता, कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए आशीर्वाद का दीया जलाएंगे.

अमित शाह वडनगर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में रहेंगे और वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली इसी तरह की एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे, जहां इंदौर और उज्जैन में इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है.


ये भी पढ़ें: PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >