Karnataka Election: बेंगलुरू में पीएम मोदी का 10 किलोमीटर लंबा रोड शो, जमकर हुई फूलों की बारिश

कर्नाटक में चुनाव प्रचार अंतिम दौर पर है ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में पीएम मोदी आज एक बार फिर बेंगलुरू में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं, जिसमें पीएम मोदी को आपार जनसमर्थन मिल रहा है. सड़क के किनारे खड़े लोग पीएम पर फूल बरसा रहे हैं.

कर्नाटक में चुनाव प्रचार अंतिम दौर पर है ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में पीएम मोदी आज एक बार फिर बेंगलुरू में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं, जिसमें पीएम मोदी को आपार जनसमर्थन मिल रहा है. सड़क के किनारे खड़े लोग पीएम पर फूल बरसा रहे हैं. सड़क के दोनों किनारे लोग बस पीएम मोदी की एक झलक देखने को उतावले हैं. आपको बताएं की कल यानी शनिवार को पीएम मोदी ने बेंगलुरू में ही 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था.


रोड शो के बाद जनसभा का आयोजन 

इस रोड शो का नाम बीजेपी ने ‘नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम’ (हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव) रखा हुआ है. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की खूब भीड़ देखी गई और पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार कर बीजेपी के लिए वोट मांगे. इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री शिवमोगा ग्रामीण और बेंगलुरु सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >