PM Kisan Yojana: 18वीं किस्त का कर रहे हैं इंतजार, जरूर करा लें यह काम, नहीं तो अटक सकता है पैसा

PM Kisan Yojana: 17 वीं किस्त पाने के बाद अब देशभर के करोड़ों किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है. 18वीं किस्त की रकम उन्हीं किसानों के खाते में आएंगे जिनका पेपर वर्क पूरा है. ऐसे में जरूरी है कि एक बार आप अपना पेपर वर्क जरूर चेक कर लें.

PM Kisan Yojana: देश के किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के बाद अब 18वीं किस्त का इंतजार है. देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की रकम आ जाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त 18 जून को किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी. बता दें, किसान सम्मान निधि किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही शानदार योजना है. इसके तहत साल में तीन बार किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम डाली जाती है.

तीन किस्तों में आते है खातों में रकम
पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की रकम तीन किस्तों में डाली जाती है. अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है. किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है. बता दें, इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीनें हैं. और उन्होंने अपना ई-केवाईसी करा लिया है.

18वीं किस्त के लिए जरूरी है eKYC
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए ईकेवाईसी कराना बेहद जरूरी है. अगर किसी किसान ने अपना ईकेवाईसी नहीं करवाया है तो उसके खाते में 18वीं किस्त की रकम नहीं आएगी. ऐसे में अगर किसी किसान ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप घर बैठे अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं.

कैसे कराएं ई-केवाईसी
सबसे पहले pmkisan.gov.in पर लॉग इन करें. इसके बाद होम पेज पर ‘Farmers Corner’ लिखे सेक्शन जाकर eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करें. eKYC पेज खुल जाएगा इसके बाद आप अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें. अगर आधार से आपका मोबाइल नंबर जुड़ा है तो आपके फोन पर एक OTP आएगा. उसे दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपके पास एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा आपका eKYC सफलतापूर्वक हो गया है.

Also Read: कौन हैं भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा, कहां से की है एयरोनॉटिकल की पढ़ाई

गुजरात में मानसून मेहरबान, भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे प्राथमिक स्कूल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >