Pilibhit Accident Video : आए थे बारात अटेंड करने, कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत

Pilibhit Accident Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. इसका वीडियो सामने आया है.

Pilibhit Accident Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे के वक्त कार के अंदर मौजूद लोगों को क्या हुआ होगा? जानकारी के अनुसार, पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए. रात करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना के बारे में खबर है कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी कार सवार बरात अटेंड करने पहुंचे थे. पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित हो गई. देखें वीडियो

Read Also : Devendra Fadnavis Video: लौटकर आ गया समंदर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >