कैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे, तभी बजा स्टॉल अलर्ट, फुकेत-दिल्ली विमान घटना की अहम जानकारी आई सामने

फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी रिपोर्ट में कॉकपिट के अंदर की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. जानें क्या हुआ था उस वक्त.

Air India Flight Turbulence Case: 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में अचानक आई गड़बड़ी ने यात्रियों और क्रू को दहला दिया. अब Flight Safety Department की रिपोर्ट में उस वक्त कॉकपिट में हुई घटनाओं की अहम जानकारी सामने आई है.

कैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे, तभी बजा स्टॉल अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय कैप्टन अपनी सीट पर नहीं, बल्कि फर्स्ट ऑफिसर की सीट के पीछे खड़े होकर विमान के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम पर चर्चा कर रहे थे. तभी कॉकपिट में एक साथ ऑडियो और ECAM (इलेक्ट्रॉनिक सेंट्रलाइज्ड एयरक्राफ्ट मॉनिटर) अलर्ट बजने लगे. चेतावनी थी कि विमान स्टॉल की स्थिति में जा रहा है.

इसी दौरान ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया और विमान का नोज ऊपर की ओर उठने लगा. विमान उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर ने स्टॉल रिकवरी के लिए विमान का नोज तेजी से नीचे किया, ताकि उसकी गति और नियंत्रण वापस हासिल किया जा सके.

कुछ सेकंड के लिए कॉकपिट में जीरो ग्रैविटी जैसा माहौल

विमान के नोज को नीचे करने के बाद प्लेन इतनी तेजी से नीचे गया कि कुछ क्षणों के लिए विमान में नेगेटिव ग्रेविटी जैसी स्थिति बन गई. रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन ने देखा कि वह खुद और कॉकपिट में रखी ढीली वस्तुएं ऊपर की ओर तैरने लगीं. यानी कुछ सेकंड के लिए ऐसा महसूस हुआ जैसे कॉकपिट में गुरुत्वाकर्षण लगभग खत्म हो गया हो.

शुरुआती तौर पर घटना को टर्बुलेंस से जोड़ा गया था, लेकिन बाद की जांच में तकनीकी खराबी और फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम से जुड़े पहलुओं की भी जांच हो रही है. DGCA ने इसे संभावित तकनीकी समस्या से जुड़ा बताया है, जबकि कुछ विमानन विशेषज्ञों ने तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम के संभावित फेल्योर की बात कही है. हालांकि, AAIB ने अभी किसी एक वजह को अंतिम कारण नहीं माना है.

ये भी पढ़ें: पायलट का टेस्ट नॉन-नेगेटिव आए तो क्या होता है? जानें एविएशन में ड्रग टेस्ट के नियम, प्रक्रिया और सजा

पायलट के ड्रग टेस्ट ने भी बढ़ाए सवाल

घटना के बाद दोनों पायलटों का अनिवार्य साइकोएक्टिव-सब्सटेंस टेस्ट किया गया. रिपोर्टों के अनुसार कैप्टन का कन्फर्मेटरी टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है. हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी यह नहीं कहा है कि इस टेस्ट का विमान के अचानक नीचे जाने से कोई सीधा संबंध था.

ये भी पढ़ें: Air India Flight turbulance case: पायलट नशे की हालत में उड़ा रहा था विमान? डोप टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

असली वजह का जवाब ब्लैक बॉक्स देगा

अब जांच करने वालों की नजर Flight Data Recorder और Cockpit Voice Recorder पर है. इन्हीं से यह पता चलेगा कि स्टॉल अलर्ट क्यों आया, उस समय विमान की गति और ऊंचाई क्या थी, कौन-से सिस्टम प्रभावित हुए और दोनों पायलटों ने किस क्रम में कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >