Pathankot: पठानकोट में दिखे 7 संदिग्ध, पुलिस ने जारी किया स्केच, महिला से मांगा पानी फिर हो गए गायब

Pathankot: पठानकोट में एक बार फिर से दहशत का माहौल है. क्योंकि मंगलवार देर रात 7 संदिग्धों को इलाके में देखा गया. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Pathankot: पंजाब पुलिस ने फंगटोली गांव में मंगलवार देर रात देखे गए 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है. डीएसपी पठानकोट सुमेर सिंह ने कहा, कल देर रात हमें सूचना मिली कि फंगटोली गांव में करीब सात संदिग्ध देखे गए हैं. हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. आज सुबह से ही संयुक्त तलाशी ली जा रही है. हम इलाके की जांच कर रहे हैं. जिन लोगों ने उन्हें देखा, उनके अनुसार संदिग्ध लोगों के पास कोई गोला-बारूद नहीं था.

महिला से मांगा पानी, फिर हो गए गायब

पठानकोट के फंगटोली गांव में मंगलवार की रात संदिग्धों ने एक महिला से पानी मांगा. उसके बाद सभी 7 संदिग्ध जंगल में गायब हो गए. महिला ने संदिग्धों के बारे में पहले गांववालों को जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू की.

पठानकोट में कुछ दिन पहले दिखे थे 2 संदिग्ध

पंजाब के पठानकोट में 26 जून को कोट भट्टियां में एक ग्रामीण ने दो संदिग्ध लोगों को देखने का दावा किया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था. पंजाब पुलिस ने सेना और सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के साथ मिलकर पठानकोट के बामियाल इलाके में करीब छह घंटे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया था. हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. यह गांव जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की सीमा से सटा हुआ है.

2016 में आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर किया था हमला

गुरदासपुर के दीनानगर में साल 2015 में आतंकी हमला हुआ था, जबकि पठानकोट एयरबेस पर 2016 में आतंकियों ने हमला किया था.

12 दारोगा को डिमोशन कर बनाया गया सिपाही, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >