विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के एक दिन बाद से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, जोरदार हंगामे के आसार

चार दिसंबर से 22 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र चलने वाला है. इसको लेकर सर्वदलीय बैठक दो दिसंबर को सुबह 11 बजे बुलाई गई है.

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा. विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है. अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. हालांकि सर्वदलीय बैठक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई जाती है, लेकिन इस बार तीन दिसंबर को पांच राज्यों में वोटों की गिनती के कारण इसे एक दिन पहले बुलाया गया है.

विधानसभा चुनाव के नतीजों का शीतकालीन सत्र पर दिखेगा असर

जानकारों की मानें तो विधानसभा चुनाव के नतीजों का शीतकालीन सत्र पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है क्योंकि सरकार प्रमुख विधेयकों को पारित करने का प्लान तैयार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश की जाएगी.

Also Read: सीएम ने महुआ मोइत्रा पर तोड़ी चुप्पी, कहा : टीएमसी सांसद को लोकसभा से निष्कासित करने की बनाई जा रही है योजना

इन विधेयकों को किया जा सकता है पेश

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन प्रमुख विधेयकों पर विचार कर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि गृह मामलों की स्थायी समिति ने कुछ दिन पहल ही में तीन रिपोर्टों को अपनाया है. संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक की बात करें तो ये मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है.

Also Read: महुआ मोइत्रा के खिलाफ वोट करने पर कांग्रेस सांसद की बीजेपी कर रही है खूब तारीफ, जानिए कौन हैं परनीत कौर

महुआ मोइत्रा मामले को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा

उल्लेखनीय है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ आरोपों पर विपक्ष एकजुट होकर मोदी सरकार को घेर सकता है. मामले पर टीएमसी के साथ-साथ अन्य पार्टियों के सांसद हंगामा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >