Parliament : बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक 2020 लोकसभा से पारित

Parliament Session Updates, Parliament session, Rajya sabha, Lok sabha: कोरोना साये के बीच संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन था. यह सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा. पहले दो दिन में चीन से सीमा विवाद, देश में कोरोनी स्थिति और बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन, इन तीन मुद्दों ने सबका ध्यान खींचा. कोरोना संकट और लॉडाउन पर चर्चा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक स्थगित कर दी गई है. माना जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एलएसी पर चीन के साथ जारी टकराव को लेकर राज्यसभा में आज बयान देंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं. इधर, किसानों से संबंधित तीन अध्यादेशों को लेकर कई किसान संगठन आज सड़क से लेकर संसद तक महासंग्राम के मूड में हैं. संसद के बाहर भारतीय किसान यूनियन से बड़ी संख्या में जुड़े किसान धरना प्रदर्शन करेंगे.

Live Updates
1:42 AM. 17 Sept 20 8:12 PM. 16 Sept

बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 लोकसभा से पारित

बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 लोकसभा से आज पारित हो गया है.

1:42 AM. 17 Sept 20 8:12 PM. 16 Sept

फिल्म उद्योग कर रहा गंभीर आर्थिक संकट का सामना

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने आज संसद में कहा कि फिल्म उद्योग गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. मेरा सरकार से आग्रह है कि वह मनोरंजन उद्योग के लिए पैकेज की घोषणा करे. बांग्ला फिल्म उद्योग की स्थिति और भी खराब है.

8:51 PM. 16 Sept 20 3:21 PM. 16 Sept

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाये गये

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाये गये

6:52 PM. 16 Sept 20 1:22 PM. 16 Sept

राज्यसभा स्थगित

कोरोना संकट और लॉडाउन पर चर्चा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक स्थगित कर दी गई है. माना जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एलएसी पर चीन के साथ जारी टकराव को लेकर राज्यसभा में आज बयान देंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं.

6:52 PM. 16 Sept 20 1:22 PM. 16 Sept

राज्यसभा में हंगामा

राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. सांसदों का हंगामा चर्चा के लिए कम समय मिलने को लेकर हुआ. इसपर उपसभापति हरिवंश ने कहा कि अगर आप बहस करेंगे तो समय और खराब होगा.

6:52 PM. 16 Sept 20 1:22 PM. 16 Sept

इस्लामिक स्टेट का नेटवर्क भारत में सक्रिय

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि एनआई की जांच में पता चला है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा सक्रिय है.

मुख्य बातें

Parliament Session Updates, Parliament session, Rajya sabha, Lok sabha: कोरोना साये के बीच संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन था. यह सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा. पहले दो दिन में चीन से सीमा विवाद, देश में कोरोनी स्थिति और बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन, इन तीन मुद्दों ने सबका ध्यान खींचा. कोरोना संकट और लॉडाउन पर चर्चा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक स्थगित कर दी गई है. माना जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एलएसी पर चीन के साथ जारी टकराव को लेकर राज्यसभा में आज बयान देंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं. इधर, किसानों से संबंधित तीन अध्यादेशों को लेकर कई किसान संगठन आज सड़क से लेकर संसद तक महासंग्राम के मूड में हैं. संसद के बाहर भारतीय किसान यूनियन से बड़ी संख्या में जुड़े किसान धरना प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >