Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक पर आज होगी सुनवाई, 2001 आतंकी हमले की बरसी पर हुई थी घटना

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर आज कोर्ट में बड़ी सुनवाई होगी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 15 जुलाई को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था.

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में शामिल सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था. संसद की सुरक्षा में चूक की घटना पिछले साल, 2001 के आतंकी हमले की बरसी पर हुई थी.

कोर्ट ने दो अगस्त के लिए सुनवाई की तारीख तय की थी

कोर्ट ने पिछले महिले मामले में संज्ञान लेने पर बहस के लिए दो अगस्त की तारीख तय की थी. कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली सुनवाई तक बढ़ा दी थी.

पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था

सात जून को पुलिस ने सभी छह गिरफ्तार व्यक्तियों -मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत के खिलाफ लगभग 1000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था.

क्या है मामला

संसद पर 2001 के आतंकवादी हमले की बरसी के दिन, पिछले साल 13 दिसंबर को सुरक्षा में चूक की घटना उस वक्त हुई थी, जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गये थे और उन्होंने ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया था. बाद में सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया था. उसी समय, दो अन्य आरोपियों – अमोल शिंदे और नीलम आजाद – ने भी संसद परिसर के बाहर ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए केन से रंगीन धुआं छोड़ा था. इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

केदारनाथ में भारी बारिश से तबाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >