Parliament Session : संसद में एसयू वेंकटेशन बोले- जब NEET ही जहर है, तो उसमें गिरी चींटी निकालने का क्या फायदा?

संसद के मानसून सत्र में कई दिनों के गतिरोध के बाद मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (Prevention of Unfair Means) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू होने की संभावना है. पेपर लीक पर सख्त सजा का प्रावधान करने वाले इस विधेयक पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं. संसद की महत्वपूर्ण अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

9:38 PM. 28 Jul 26 9:38 PM. 28 Jul

संसद में एसयू वेंकटेशन बोले- जब NEET ही जहर है, सिर्फ पेपर लीक रोकने से कुछ नहीं होगा

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान CPI(M) सांसद एसयू वेंकटेशन ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "जब NEET ही जहर है, तो उसमें गिरी चींटी निकालने का क्या फायदा?" वेंकटेशन ने बिल को महज दिखावा बताते हुए कहा कि शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियों को जब तक खत्म किया जाएगा. तब तक छात्रों की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है.

संसद में एसयू वेंकटेशन बोले- जब NEET ही जहर है, सिर्फ पेपर लीक रोकने से कुछ नहीं होगा

8:47 PM. 28 Jul 26 8:47 PM. 28 Jul

संसद में केसी वेणुगोपाल बोले- 56 इंच के सीने बात करने वाले पीएम मोदी कहां हैं?

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों संसद में इसलिए नहीं आते क्योंकि उन्हें "अपराधबोध" है. वेणुगोपाल ने तंज कसते हुए कहा कि 56 इंच के सीने की बात करने वाले प्रधानमंत्री में सांसदों का सामना करने के लिए 5 इंच का भी सीना नहीं है.

8:33 PM. 28 Jul 26 8:33 PM. 28 Jul

संसद में अनुराग ठाकुर बोले- पेपर लीक आतंकवाद और नक्सलवाद की तरह, जल्द होगा इसका सफाया

लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक आतंकवाद व नक्सलवाद जितनी गंभीर चुनौती है, जिसका सबसे बड़ा नुकसान युवाओं को होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी. ठाकुर ने कहा कि जैसे सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया, वैसे ही पेपर लीक पर भी निर्णायक कार्रवाई होगी.

संसद में अनुराग ठाकुर बोले- पेपर लीक आतंकवाद और नक्सलवाद की तरह, जल्द होगा इसका सफाया

7:54 PM. 28 Jul 26 7:54 PM. 28 Jul

संसद में डिंपल यादव बोलीं- सरकार ने सोनम वांगचुक को नहीं,बल्कि महात्मा गांधी के विचारों को कफन लपेटा

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन सरकार ने उनके ऊपर 'कफन' डाल दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने वांगचुक पर नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों पर कफन डालने काम किया हैं. डिंपल ने 20 जुलाई के छात्र मार्च का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के साथ ज्यादती और बर्बरता हुई. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

7:09 PM. 28 Jul 26 7:09 PM. 28 Jul

लोकसभा में प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार गिराने नहीं, न्याय मांगने आए थे नौजवान

संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के युवा न्याय मांग रहे हैं, कोई अहसान नहीं. वे सरकार गिराने नहीं, बल्कि अपना भरोसा बचाने आए हैं. प्रियंका ने सरकार से नीयत सुधारने, अहंकार छोड़ने और किए गए वादों को पूरा करने की अपील की. भाषण के अंत में उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से मुस्कुराने का भी आग्रह किया.

5:59 PM. 28 Jul 26 5:59 PM. 28 Jul

प्रियंका गांधी ने कहा-शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या प्रदर्शन करने वाले छात्र आतंकवादी थे, जो उनपर पैलेट गन से हमले किए गए. आखिर छात्रों के साथ बर्बरता करने का आदेश किसने दिया था? पूरा देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है.

3:57 PM. 28 Jul 26 3:57 PM. 28 Jul

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत में जुटी थी सरकार

परीक्षा प्रश्नपत्र निरोधक कानून पर चर्चा के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि एक प्रधान का इस्तीफा करवाकर सरकार ने प्रधानमंत्री को बचा लिया है.

3:14 PM. 28 Jul 26 3:14 PM. 28 Jul

गौरव गोगोई एंटी पेपर लीक को बताया सरकार की विफलताओं का स्मारक

पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "यह साफ है कि यह सरकार शिक्षा क्षेत्र को लेकर गंभीर नहीं है और सुधार लाने का उसका कोई इरादा नहीं है. यह विधेयक सिर्फ एक दिखावा है. इसी तरह का एक विधेयक—'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट' दो साल पहले लाया गया था. लेकिन सरकार पेपर लीक नहीं रोक पाई. गोगोई ने बिल को सरकार की विफलताओं का प्रतीक बताया.

2:16 PM. 28 Jul 26 2:16 PM. 28 Jul

राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, अब 29 जुलाई सुबह 11 बजे होगी बैठक

विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार के लिए पूरे दिन स्थगित कर दी गई. अब सदन की अगली बैठक 29 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी.

2:14 PM. 28 Jul 26 2:14 PM. 28 Jul

एंटी पेपर लीक बिल पर लंबी चर्चा को तैयार सरकार: रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के लिए सभी दलों से सहमति बन गई है. उन्होंने बताया कि पहले छह घंटे की चर्चा तय थी, जिसे बढ़ाकर आठ घंटे करने पर सभी दल राजी हो गए. रिजिजू ने कहा कि यदि विपक्ष चाहे तो सरकार को 10 घंटे तक चर्चा कराने पर भी कोई आपत्ति नहीं है और सरकार इस मुद्दे पर विस्तृत बहस के लिए पूरी तरह तैयार है.

12:12 PM. 28 Jul 26 12:12 PM. 28 Jul

जौहर यूनिवर्सिटी पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर कहा कि जिस देश में विश्वविद्यालयों को गिराने के आदेश दिए जाते हैं, वहां आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा से दूर रखने की साजिश समझी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध से ऊपर उठकर काम करना चाहिए. प्रतापगढ़ी ने जौहर यूनिवर्सिटी को देश की धरोहर बताते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि आयुक्त ने समझा कि शिक्षा के मंदिरों को गिराया नहीं, बल्कि संरक्षित किया जाना चाहिए.

11:58 AM. 28 Jul 26 11:58 AM. 28 Jul

विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग पर अड़ा रहा, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल सकी.

11:37 AM. 28 Jul 26 11:37 AM. 28 Jul

छात्रों के आंदोलन पर बोलीं सायोनी घोष

एनसीपीआई नेता और बागी टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा कि उन्होंने पहली बार एनडीए की संसदीय बैठक में हिस्सा लिया और यह काफी उपयोगी व जानकारीपूर्ण रही. उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे और मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) तथा ब्लू इकोनॉमी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सायोनी घोष ने कहा कि देश के युवा और छात्र देश का गौरव हैं. उन्होंने पेपर लीक और नीट का मुद्दा उठाकर पूरे देश को यह संदेश दिया कि भारत में लोकतंत्र जीवित है. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज के बाद ही सरकार को इस मुद्दे पर विधेयक लाने का अवसर मिला.

11:32 AM. 28 Jul 26 11:32 AM. 28 Jul

पंजाब में कथित पेपर लीक पर बीजेपी का प्रदर्शन

बीजेपी सांसदों ने पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन किया. सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य सरकार पर परीक्षा प्रणाली में लापरवाही का आरोप लगाया. बीजेपी का कहना है कि पेपर लीक के मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

11:29 AM. 28 Jul 26 11:29 AM. 28 Jul

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अपील- चलने दें चर्चा

11:22 AM. 28 Jul 26 11:22 AM. 28 Jul

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर प्रियंका गांधी का तंज

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि किन परिस्थितियों में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन संसद में उनका स्वागत ऐसे किया गया जैसे वह कोई सुपरस्टार हों. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता और वह अब भी छात्रों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है.

11:21 AM. 28 Jul 26 11:21 AM. 28 Jul

लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

11:03 AM. 28 Jul 26 11:03 AM. 28 Jul

संसद में चर्चा को लेकर महुआ माजी की अपील

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज संसद की कार्यवाही चलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सदन में सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए और सरकार को विपक्ष की बात भी सुननी चाहिए. महुआ माजी ने कहा कि विधेयकों को बिना पर्याप्त चर्चा के जल्दबाजी में पारित नहीं किया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, सरकार को लोकतांत्रिक भावना के साथ सभी पक्षों की राय लेकर फैसले करने चाहिए, ताकि हर वर्ग और समुदाय के लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा हो सके.

9:46 AM. 28 Jul 26 9:46 AM. 28 Jul

संसद में शुरू हुई NDA की 'मंगल मिलन' बैठक, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद

एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक संसद परिसर में शुरू हो गई है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं. बैठक में संसद के मौजूदा सत्र और प्रमुख विधेयकों समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

9:12 AM. 28 Jul 26 9:12 AM. 28 Jul

आज NDA की 'मंगल मिलन' बैठक, पहली बार NCPI को भी मिला न्योता

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की साप्ताहिक संसदीय बैठक 'मंगल मिलन' आज सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित संसद पुस्तकालय भवन में होगी. इस बैठक में पहली बार NCPI को भी गठबंधन की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. संसद के मौजूदा सत्र और महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है.

9:03 AM. 28 Jul 26 9:03 AM. 28 Jul

Parliament Session : संसद में एसयू वेंकटेशन बोले- जब NEET ही जहर है, तो उसमें गिरी चींटी निकालने का क्या फायदा?

लोकसभा में मंगलवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू होने की संभावना है. संसद के पहले सप्ताह में लगातार हंगामे के कारण कोई बड़ा विधायी काम नहीं हो सका था. अब सभी प्रमुख दलों की सहमति के बाद इस विधेयक पर करीब छह घंटे चर्चा तय मानी जा रही है. प्रस्तावित कानून में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर पांच से दस साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है. वहीं, संगठित पेपर लीक मामलों में सात साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >