Parliament : पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर सदन में हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

Parliament LIVE : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल यानी आठ मार्च से शुरू हुआ है. आज दूसरे चरण के सत्र का दूसरा दिन है. आज से संसद की कार्यवाही अपने निर्धारित समय से हो रही है. राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हुई है. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज सदन में कहा कि राज्यसभा के सदस्य अब राजस्भा और उसकी गैलरी में फिजिकल डिस्टेंस के साथ बैठेंगे.

Live Updates
2:41 PM. 9 Mar 21 2:41 PM. 9 Mar

दो बार स्थगित होने के बाद कल तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा

उच्च सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अंतत: दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने माध्यस्थम और सुलह (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा शुरू कराने की कोशिश की. लेकिन कांग्रेस नीत विपक्ष पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा कराने पर अड़ा रहा, जिसके बाद सदन कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

2:41 PM. 9 Mar 21 2:41 PM. 9 Mar

पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर सदन में हंगामा

पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर आज सुबह से ही दोनों सदन में विपक्ष ने जोर हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही बार-बार स्थगित की गयी. अंतत: जब हंगामा नहीं थमा तो दोनों ही सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया है.

2:41 PM. 9 Mar 21 2:41 PM. 9 Mar

राज्यसभा में बोले अनुराग ठाकुर- पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए अभी तक नहीं की गयी सिफारिश

राज्यसभा में बोले अनुराग ठाकुर- पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए अभी तक नहीं की गयी सिफारिश

2:41 PM. 9 Mar 21 2:41 PM. 9 Mar

पेट्रोल की बढ़ती कीमत के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

पेट्रोल की बढ़ती कीमत के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

11:37 AM. 9 Mar 21 11:37 AM. 9 Mar

राज्यसभा में पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर विपक्ष ने की नारेबाजी

राज्यसभा में पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर विपक्ष ने की नारेबाजी, हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : 31 मार्च से पहले करें रजिस्ट्रेशन, होगा चार हजार रुपये का फायदा

11:37 AM. 9 Mar 21 11:37 AM. 9 Mar

पेट्रोल की बढ़ती कीमत और महंगाई पर लोकसभा में हंगामा

लोकसभा में आज पेट्रोल की बढ़ती कीमत और महंगाई को लेकर हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी.

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

Parliament LIVE : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल यानी आठ मार्च से शुरू हुआ है. आज दूसरे चरण के सत्र का दूसरा दिन है. आज से संसद की कार्यवाही अपने निर्धारित समय से हो रही है. राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हुई है. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज सदन में कहा कि राज्यसभा के सदस्य अब राजस्भा और उसकी गैलरी में फिजिकल डिस्टेंस के साथ बैठेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >