मुख्य बातें
Parliament live : संसद में बुधवार को संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे के बावजूद सदन की कार्यवाही शुरू की जाएगी. संसद में सरकार की ओर से पेंशन और बिजली बिल समेत कई विधेयकों को सदन पटल पर रखा जाना है, लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से उन पर चर्चा नहीं हो पा रही है.
