Parliament: संसद के बाहर लड़ाई और धक्कामुक्की, बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत की

Parliament: संसद के बाहर आज आंबेडकर के खिलाफ अमित शाह के बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ. स्थिति धक्कामुक्की और लड़ाई तक पहुंच गई. अब कांग्रेस और बीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Parliament: कांग्रेस सांसदों ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जबकि बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है.

बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत की

बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस थाने में हत्या की कोशिश की शिकायत की है. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है. हमने मकर द्वार के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 हत्या का प्रयास है, धारा 117 स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना है.”

Also Read: Video : नीला टीशर्ट पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दिखीं नीली साड़ी में

बांसुरी स्वराज बोलीं- राहुल गांधी का रवैया आपराधिक था

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, ” राहुल गांधी का रवैया न केवल अभद्र है बल्कि यह आपराधिक भी है और इसीलिए हम सभी आज यहां (पुलिस स्टेशन में) आए हैं और शिकायत दर्ज कराई है, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी से बार-बार अनुरोध किया कि आपके लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है जिसके माध्यम से आप बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन राहुल ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया…पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.”

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “राहुल जी डॉ बीआर अंबेडकर की तस्वीर लेकर और “जय भीम” का नारा लगाते हुए शांतिपूर्वक संसद में प्रवेश कर रहे थे. आप देख सकते हैं कि उन्हें अंदर जाने से किसने रोका. हम इतने दिनों से विरोध कर रहे हैं और हमेशा लोगों को रास्ता देते हैं. आज जब उन्होंने (भाजपा सांसदों ने) विरोध किया तो धक्का-मुक्की हुई और यह ‘गुंडागर्दी’ हुई. अब केवल अमित शाह जी को बचाने के लिए उन्होंने यह साजिश शुरू की है कि भैया (राहुल गांधी) ने किसी को धक्का दिया. मेरी आंखों के सामने खरगे जी को धक्का दिया गया और वह जमीन पर गिर गए. उसके बाद एक सीपीएम सांसद को धक्का दिया गया और वह खरगे जी पर गिर गया. यह सब एक साजिश है. उनकी (भाजपा) असली भावना आज देखी गई. मैं भाजपा सांसदों को ‘जय भीम’ का नारा लगाने की चुनौती देती हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >