Pankhuri Soni: फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहीं युवा फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड’ दिया जाएगा. यह सम्मान उन्हें फैशन मार्केटिंग क्षेत्र में उनके समर्पण, पेशेवर उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है. पंखुरी सोनी वर्तमान में अरविंद फैशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित ब्रांड फ्लाइंग मशीन के साथ नोएडा स्थित टीम में कार्यरत हैं. फैशन रिटेल और मार्केटिंग के क्षेत्र में उनके काम को लगातार सराहना मिल रही है और वे तेजी से उभरती पेशेवर के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं.
गांधीनगर (गुजरात) स्थित उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट ने उन्हें वर्ष 2026 के लिए यंग अचीवर श्रेणी में यह सम्मान देने की घोषणा की है. यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.
यह सम्मान समारोह 10 मार्च 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले उषा पर्व के अंतर्गत 17वें ‘उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड’ कार्यक्रम में दिया जाएगा. यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.
पंखुरी सोनी फैशन रिटेल और मार्केटिंग क्षेत्र में अपने कार्य से लगातार पहचान बना रही हैं. देश की अग्रणी परिधान कंपनियों में से एक अरविंद फैशन लिमिटेड के साथ उनका जुड़ाव और युवाओं में लोकप्रिय ब्रांड फ्लाइंग मशीन के साथ उनका काम फैशन उद्योग जगत में सराहा जा रहा है.
उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और उनके कार्यों को समाज के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना है. पंखुरी सोनी को यह सम्मान मिलना उनके पेशेवर सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
