PUBG खेलते 4 बच्चों की मां को हुआ प्यार, सरहद पार कर पहुंची भारत, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ भारत आई और प्रेमी सचिन के साथ लगभग डेढ़ माह से ग्रेटर नोएडा में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि डेढ़ माह पहले हैदर विमान के जरिये पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये रबूपुरा पहुंच गई.

PUBG खेलते चार बच्चों की मां को प्यार होने का मामला सामने आया है. दरअसल पाकिस्तान की एक महिला को ग्रेटर नोएडा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए सरहद लांघकर भारत पहुंची है. पाकिस्तानी महिला जिसका नाम सीमा हैदर है, वह दिल्ली में अपने कथित प्रेमी सचिन के साथ रह रही थी. पुलिस ने सोमवार को उसे हिरासत में लिया था.

पबजी गेम खेलते हुआ प्यार, पाकिस्तान से पहुंची भारत

पुलिस ने बताया कि महिला और उसके बच्चों को स्थानीय व्यक्ति सचिन ने आश्रय दिया जिसकी ऑनलाइन पबजी गेम के माध्यम से उससे मुलाकात हुई थी. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र में स्थित एक परचून की दुकान पर नौकरी करने वाले सचिन की पबजी गेम के माध्यम से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा गुलाम हैदर से दोस्ती हो गई. सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी.

नेपाल के रास्ते भारत पहुंची सीमा

पुलिस ने बताया, पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ भारत आई और प्रेमी सचिन के साथ लगभग डेढ़ माह से ग्रेटर नोएडा में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि डेढ़ माह पहले हैदर विमान के जरिये पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये रबूपुरा पहुंच गई. सचिन ने कमरा किराये पर लेकर पाकिस्तानी महिला और उसके बच्चों के साथ रह रहा था. पुलिस ने रबूपुरा स्थित उसके घर से कुछ सामान अपने कब्जे में लिया है.

Also Read: बिहार के दो युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, PUBG से हुई दोस्ती के बाद की लड़की को अगवा करने की कोशिश

प्यार या हनीट्रैप

नोएडा पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को हरियाणा के पलवल से पकड़ा. अधिकारी ने बताया कि पबजी गेम के साथी के प्यार में नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई युवती की उम्र 30 साल से कम है. फिहलहाल महिला से नोएडा पुलिस और गुप्तचर एजेंसी गहनता से पूछताछ कर रही हैं. पुलिस अधिकारी इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं भारतीय युवक को हनीट्रैप में फंसाकर देश की अहम जानकारी हासिल करने के लिए तो वह भारत नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >