Pakistani Spy : पाकिस्तानी जासूस पंजाब में दबोचा गया, फोन से खुले चौंकाने वाले राज

Pakistani Spy : पंजाब के तरनतारन जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसपर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को देने का आरोप है. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी और बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है.

Pakistani Spy : पंजाब पुलिस ने मंगलवार को तरनतारन से गगनदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसपर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ कथित तौर पर जानकारी साझा करने का आरोप है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस संबंण में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह पाकिस्तान स्थित खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल सिंह चावला के भी संपर्क में था.

पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. इसमें खुफिया जानकारी है जिसे उसने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) के साथ साझा किया था. 20 से अधिक आईएसआई कांटेक्ट की जानकारी फोन में है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसे संवेदनशील जानकारी देने के लिए पैसे भी मिले थे.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को जानकारी देता था आरोपी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर, गली नाजर सिंह वाली निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है. उसे तरनतारन पुलिस और पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया. डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म  ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आईएसआई और (पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक) गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था. वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था.” जांच में पाया गया कि आरोपी सैन्य तैनाती और रणनीतिक स्थानों सहित गोपनीय जानकारी साझा करने में संलिप्त था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था.

पांच वर्षों से खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था आरोपी

यादव ने बताया कि गगनदीप पिछले पांच वर्षों से खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, जिसके माध्यम से उसका परिचय पीआईओ से हुआ था. डीजीपी ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें खुफिया जानकारी थी और इस जानकारी को उसने पीआईओ के साथ साझा किया था. उन्होंने कहा कि साथ ही मोबाइल से 20 से अधिक आईएसआई संपर्कों का विवरण भी मिला है. डीजीपी ने कहा कि अन्य संबंधों का पता लगाने और इस जासूसी नेटवर्क के पूर्ण दायरे का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि तरनतारन शहर थाने में सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की जांच जारी है. यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >