पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को हिरासत में लिया, रिहाई के लिए फ्लैग मीटिंग जारी

India Pakistan Tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब हो गए हैं. तनाव वाले माहौल के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बीएसएफ के जवान को हिरासत में ले लिया है. अब रिहाई के लिए फ्लैग मीटिंग हो रही है.

India Pakistan Tensions: पहलगाम आतंकी हमले के बीच जारी टेंशन के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया. एक अधिकारी ने बताया कि जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच बातचीत जारी है. उन्होंने बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया. जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल भी थी.

गलती से पंजाब सीमा पर चला गया भारतीय जवान

अधिकारियों ने बताया बीएसएफ का जवान गलती से पंजाब की सीमा पार चला गया, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया. बीएसफ जवान किसानों के साथ था और वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा, जिसके बाद उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया.

जवान के रिहाई के लिए फ्लैग मीटिंग जारी

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ जारी है. उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गई है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. जिसके तहत भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया. इसके आलावा भारत ने सार्क वीजा भी रद्द कर दिया है और भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >