अरब सागर में पाकिस्तानी जंगी पोत ने भारतीय जहाज को मारी टक्कर: भारत ने पाक अधिकारी को चेताया

उत्तरी अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय युद्धपोत को टक्कर मार दी. भारत ने इस घटना पर पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध जताया है.

15 सितंबर 2026 की शाम को उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी पर तैनात भारतीय नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अत्यधिक तेज रफ्तार में आया. उसने समुद्र में उकसावे वाली और खतरनाक हरकत की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई. हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.


विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया, चार्ज डी अफेयर्स को तलब

  • पाकिस्तानी दूतावास को समन: विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के 'चार्ज डी अफेयर्स' (कार्यवाहक प्रमुख) को तलब कर समुद्र में हुई इस गैर-पेशेवर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.
  • समझौते का उल्लंघन: भारत ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ यह कृत्य अप्रैल 1991 के 'भारत-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास और सैनिक आवाजाही अग्रिम सूचना समझौते' के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है.
  • भविष्य के लिए चेतावनी: पाकिस्तानी अधिकारी से कहा गया कि वे अपने उच्चाधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सैन्य इकाइयां भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतें और द्विपक्षीय समझौतों का पालन करें.
  • इस्लामाबाद में विरोध: इस्लामाबाद स्थित भारतीय 'चार्ज डी अफेयर्स' को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने औपचारिक रूप से यही विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.


ये भी पढ़ें: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? भारत ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >