पंजाब सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए कई आपत्तिजनक सामान भारत में भेजे जाते रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को भी ड्रोन भेजा गया था. हालांकि ड्रोन के सीमा पार करने के बाद जवानों ने मार गिराया है. साथ ही सर्च ऑपरेशन भी किया गया.

पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में ड्रोन भेजने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. मामला एक बार फिर पंजाब के तरनतारन का है. जिले के लखना गांव में पाकिस्तान ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए अपने ड्रोन को भेजा. हालांकि, पाकिस्तानी ड्रोन (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) को भारतीय सीमा के चौकस जवानों मार गिराया है. बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि ड्रोन को देखते ही बीएसएफ के जवानों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी और पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को मार गिराया.

रात में सीमा पर दाखिल हुआ पाकिस्तानी ड्रोन
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार देर रात देखा कि पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है. बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही उसपर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों करीब 12 राउंड फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया.

कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं
गौरतलब है कि बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए कई आपत्तिजनक सामान भारत में भेजे जाते रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को भी ड्रोन भेजा गया था. हालांकि ड्रोन के सीमा पार करने के बाद जवानों ने मार गिराया लेकिन उसमें से अभी तक किसी तरह की आपत्ति जनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. हालांकि घटना के बाद बीएसएफ ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दी है.

Also Read: H1B Visa: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए सबसे बड़ा तोहफा! एच1बी वीजा रिन्यु के लिए नहीं आना होगा स्वदेश

मुठभेड़ में जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पार करने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. सेना के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुलपुर सेक्टर के फॉरवर्ड रेंजर नाला इलाके में तब शुरू हुई, जब भारतीय सैनिकों ने घने जंगलों में भारी हथियारों से लैस कम से कम तीन आतंकवादियों को अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा. अधिकारियों के मुताबिक, कुछ देर चली मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया, जबकि तीनों आतंकवादी पास के घने जंगलों में भागने में कामयाब रहे. आतंकियों की तलाश जारी है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >