पाकिस्तानी ड्रोन हमलों में आ रही तेजी, राज्यसभा में कांग्रेस ने जताई चिंता, कहा- ठोस कार्रवाई करे सरकार

पंजाब के अमृतसर में जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया है.वहीं, पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में लगातार आ रहे ड्रोन को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि भारत सरकार को इस दिशा में सार्थक कदम उठाने चाहिए.

पंजाब के अमृतसर में जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को मार गिराया है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब के दाओके पुलिस चौकी के पास दाखिल हो रहे ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया. हालांकि ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में जाकर गिर गया. वहीं से ड्रोन को पाक रेंजर अपने साथ ले गये. बता दें, मंगलवार देर शाम ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा जिसके बाद बीएसएफ ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी. वहीं, घटना के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया.

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार ड्रोन भेजा जा रहा है. ड्रोन के जरिए पाकिस्तान भारत में हथियार और नशीले पदार्थ भेजता है. इससे पहले रविवार को भी पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी और कासोवाल चौकी पर पाकिस्तानी भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रही था. बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद वो वापस पाकिस्तान लौट गया. इससे पहले भी गुरदासपुर से पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी.

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान भेजता है नशीले पदार्थ और हथियार: दरअसल, पाकिस्तान की मंशा रही है कि वो किसी तरह अपनी हरकतों से भारत को परेशान करे. इसी कड़ी में वो लगातार ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजता रहता है. हालांकि बीएसएफ के चौकस जवानों ने हर बार पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया है.  

Also Read: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से बढ़ी कनकनी, घने कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात बाधित

राज्यसभा में जाहिर की गई चिंता: पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार आ रहे ड्रोन को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि भारत सरकार को इस दिशा में सार्थक कदम उठाने चाहिए. राज्यसभा के शून्यकाल में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने केन्द्र सरकार से ड्रोन रोधी तंत्र को मजबूत बनाए जाने की मांग की.

हर साल बढ़ रही है ड्रोन भेजने की संख्या: राज्यसभा में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से नवंबर के अंतिम सप्ताह तक 268 ड्रोन देखे जाने की सूचना दी गई है. उन्होंने कहा कि साल 2021 में 109 ड्रोन आने की सूचना थी. वहीं, 2020 में 49 और 2019 में 35. शुक्ला ने कहा कि इसकी मतलब है कि सीमापार से बड़ी संख्या में ड्रोन भेजे जा रहे हैं.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >