पाक की ना'पाक' हरकत, 'फर्जी आरोग्य सेतु' से खुफिया जानकारी चुराने में जुटा

fake aarogya setu app : केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को फर्जी आरोग्य सेतु ऐप से सतर्क रहने की सलाह दी है. सुरक्षा एजेंसियों ने सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से ‘आरोग्य सेतु ऐप' से मिलता-जुलता मोबाइल ऐप्लीकेशन लाए जाने के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि इसका मकसद संवेदनशील जानकारियां चुराना है.

fake aarogya setu app : केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को फर्जी आरोग्य सेतु ऐप से सतर्क रहने की सलाह दी है. सुरक्षा एजेंसियों ने सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से ‘आरोग्य सेतु ऐप’ से मिलता-जुलता मोबाइल ऐप्लीकेशन लाए जाने के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि इसका मकसद संवेदनशील जानकारियां चुराना है.

Also Read: बक्सर में एक कोरोना पॉजिटिव ने 38 को किया संक्रमित, 6 माह की बच्ची भी संक्रमित

एक परामर्श में कहा गया है कि यह फर्जी ऐप उपयोगकर्ता को व्हाट्सऐप पर संदेश के जरिये या एसएमएस के जरिये, ईमेल के जरिये या इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया के मार्फत किसी लिंक से प्राप्त हो सकता है. इसमें कर्मियों को यह सुझाव दिया गया है कि उन्हें अधिकृत वेबसाइट माईजीओवी डॉट इन से ही आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना चाहिए. पीटीआई-भाषा द्वारा हासिल किये गये परामर्श की प्रति के मुताबिक, डाउनलोड किये जाने के दौरान फर्जी ऐप उपयोगकर्ता से इंटरनेट का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त ऐप्लीकेशन पैकेज इंस्टॉल करने की इजाजत देने को कहता है.

इसमें कहा गया है, इसके बाद, यह दुर्भावनापूर्ण लिंक फेस डॉट एपीके, आईएमओ डॉट एपीके, नॉर्मल डॉट एपीके, ट्रूसी डॉट एपीके, स्नैप डॉट एपीके और वाइबर डॉट एपीके डालता (इंस्टॉल करता) है.

Also Read: Jharkhand News: जेपीएससी ने जारी किया अंक, ऐसे देख सकते हैं अपना रिज़ल्ट

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ये वायरस हैकर को उपयोगकर्ता के स्मार्टफोन में मौजूद जानकारियों और फोन की गतिविधियों को जानने में सक्षम कर देते हैं. उपयोगकर्ता के फोन से निकाली गयी जानकारियां ऐप की कमान एवं नियत्रण केंद्र में रखी जाती है, जिसके नीदरलैंड में स्थित होने की बात कही जा रही है.

उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया और ईमेल पर संदिग्ध लिंक खोलते समय सावधान रहने को कहा गया है. साथ ही उनसे एंटी वायरस गार्ड अद्यतन करने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिये पेश किया है. केंद्र सरकार ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों के लिये इसे डाउनलोड करना और अपने फोन में इस ऐप का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया.

गौर हो कि भारत में धीरे-धीरे कोरोना वायरस पांव पसारता जा रहा है. आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जोखिम का आकलन करने में मदद करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >