Pakistan Attack in Poonch: LOC पर गोलाबारी के बीच गुरुद्वारे को बनाया निशाना, पाकिस्तान की नापाक हरकत से 3 सिखों की मौत

Pakistan Attack in Poonch: पाकिस्तान की पुंछ और तंगधार में गोलाबारी से 15 नागरिकों की मौत हुई. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. गुरुद्वारे पर हमले में 3 सिखों की जान गई। भारत ने संयम और सटीकता से जवाब दिया.

Pakistan Attack in Poonch:जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार सेक्टर में मंगलवार रात से पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई भीषण गोलाबारी में अब तक 15 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है, जबकि 43 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान सेना ने जानबूझकर सीमा के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे गांवों में दहशत फैल गई और कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं थमी पाकिस्तान की साजिश

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. इसके बावजूद पाकिस्तान ने बुधवार को फिर से सीज़फायर उल्लंघन करते हुए आम जनता को निशाना बनाया. गोलाबारी की चपेट में आए कई घरों की खिड़कियां टूट गईं और दीवारों में दरारें आ गईं. जान-माल के नुकसान के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने स्थिति की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की तारीफ की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सीमा सड़क संगठन (BRO) की 50 परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साहस, सतर्कता और मानवता का परिचय दिया. “हमारी सेनाओं ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की और यह सुनिश्चित किया कि आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो,”. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेना के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक नया इतिहास रच दिया है.

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पहलगाम में हुआ हमला बेहद क्रूर था, जिसमें 26 लोगों की हत्या की गई, और अधिकतर को करीब से सिर में गोली मारकर मारा गया. यह हमला कश्मीर में लौटती सामान्य स्थिति को बिगाड़ने के इरादे से किया गया था. “हमारे पास इंटेलिजेंस इनपुट थे कि भारत पर और हमले हो सकते हैं. इसलिए हमने आतंक के ढांचे को नष्ट करने के लिए यह कार्रवाई की,”

गुरुद्वारे पर हमला, 3 सिखों की मौत

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में पुंछ स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब पर भी हमला हुआ, जिसमें तीन सिख श्रद्धालु – भाई अमरीक सिंह (रागी), भाई अमरजीत सिंह और भाई रणजीत सिंह की मौत हो गई. शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा “यह हमला मानवता के खिलाफ है. हम शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं और सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा देने की मांग करते हैं.” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि गुरुद्वारे जैसे पवित्र स्थलों को निशाना बनाना निंदनीय है और यह आम लोगों पर सीधा हमला है.

Also Read: भारत के एयर स्ट्राइक में 31 आतंकवादी ढेर, पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >