Pahalgam Terror Attack Video: मोदी को बता देना…आतंकी बोला- जाओ तुम्हें नहीं मारता

Pahalgam Attack Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा और शोक की लहर है. आतंकवादियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं. आतंकवादियों की बर्बरता को यादकर पर्यटक सहम उठे हैं. हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों ने खौफनाक मंजर बयां किया. जिसे सुनने के बाद आप भी गुस्से से लाल हो जाएंगे और दिल दहल उठेगा.

Pahalgam Attack Video: पहलगाम में आतंकवादियों ने एक महिला को जान से नहीं मारा. बल्कि उसे छोड़ दिया. हालांकि आतंकवादियों ने उसके पति को गोली मार दी. आतंकवादियों ने महिला से कहा कि जाओ तुम्हें नहीं मारता…मोदी को जाकर बता देना. यह बात पति को खोने वाली पल्लवी ने बताया. उसने हमले की भयावहता को याद करते हुए कहा, उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके और उसके परिवार के साथ जो हुआ वो सपना है या वास्तविकता है. उस क्षण को याद कर पल्लवी अपने बेटे को गले लगाते हुए कह रही थी कि उसे नहीं मालूम था कि जम्मू-कश्मीर की सैर हमारी जिंदगी को बर्बाद कर देगी.

आतंकवादी ने कहा- जाओ तुम्हें नहीं मारता, मोदी को जाकर बता देना

पल्लवी आतंकवादी हमले को याद करते हुए बताती है – एक आतंकवादी ने उससे कहा, “जाओ तुम्हें नहीं मारता, मोदी को जाकर बता देना.” पल्लवी पति मंजुनाथ और बेटे के साथ कर्नाटक के शिवमोगा से कश्मीर घुमने पहुंचे थे. उसने बताया, “हमलोग मंगलवार को सुबह पहलगाम पहुंचे थे. फिर घूमते हुए बैसरन पहुंचे थे. दोपहर डेढ़ बज रहे थे, तभी गोलियों को आवाज सुनाई दी. अपने सामने उसने पति को जमीन पर गिरते देखा. पति की मौत के बाद उसने आतंकवादियों से कहा, मैं यहां रहकर क्या करुंगी. मुझे भी मार डालो. इस पर एक आतंकवादी ने कहा, जाओ तुम्हें नहीं मारता, मोदी को जाकर बता देना.”

आतंकवादियों ने पीएम मोदी को कोसा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का चश्मदीद पुणे के एक व्यवसायी की बेटी असावरी जगदाले ने आतंकवादियों की बर्बरता के बयां किया. उसने बताया, हमले के दौरान आतंकवादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसा और उसके पिता संतोष जगदाले से आयत पढ़ने को कहा. जब वो नहीं पढ़ पाए तो आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >