सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ भारत लौट रहे पीएम मोदी, पहलगाम हमले के कारण बदला शेड्यूल

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में ही खत्म कर भारत लौटने का फैसला किया है. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी हिस्सा नहीं लिया. बुधवार को पीएम मोदी सीसीएस की बैठक में हिस्सा लेंगे.

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड वापस भारत लौट रहे हैं. सरकारी सूत्रों के मुताबिक पहलगाम हमले के कारण पीएम मोदी आज रात ही जेद्दा से भारत लौटेंगे. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रात्रिभोज में भी हिस्सा नहीं लिया और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करके देश लौटने का फैसला किया है. पहलगाम हमले के कारण ही पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा को छोटा कर बीच में ही लौट रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी आज रात भारत के लिए रवाना होंगे. बुधवार की सुबह भारत पहुंच जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पीएम मोदी सीसीएस की बैठक में हिस्सा लेंगे.

बुधवार को भारत लौटने वाले थे पीएम मोदी

पीएम मोदी मोदी खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को भारत लौटने वाले थे. इससे पहले कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है. इसके बाद अमित शाह तत्काल जम्मू कश्मीर पहुंच गए. अब खबर है कि पीएम मोदी भी यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस भारत आ रहे हैं.

पीडीपी ने किया कश्मीर बंद का आह्वान

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादी हमले के खिलाफ बुधवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी पीडीपी पार्टी के एक विधायक ने दी है. पीडीपी विधायक वहीद पारा ने आम लोगों से अपील की है कि वो इस नरसंहार के खिलाफ एकजुट हों. पारा ने सोशल मीडिया पर लिखा “पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में महबूबा मुफ्ती ने पूरे कश्मीर बंद का आह्वान किया है. निर्दोष लोगों के नरसंहार के खिलाफ एकजुट होने का समय आ गया है.”

दुनिया के देशों ने की हमले की निंदा

पर्यटकों पर आतंकियों के हमले की दुनिया के कई देशों ने कड़ी निंदा की है. अमेरिका, रूस, इटली, ब्रिटेन, इजराइल समेत कई देशों ने इस कायराना हमले को दुखद कहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा “कश्मीर से बहुत ही परेशान करने वाली खबर आई है. आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भी पहलगाम हमले की निंदा की है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि रूस भारत के साथ खड़ा है. पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है और इसके दोषियों को उचित सजा मिलेगी.

Also Read: अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर, TRF ने फिर बढ़ाई चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >