अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा आतंकी हमला, 26 लोगों की मौत, TRF ने फिर बढ़ाई चिंता

Pahalgam Terror Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हमले में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि वो कल पहलगाम का दौरा कर सकते हैं. इधर सऊदी अरब की यात्रा पर गये पीएम मोदी ने भी आतंकियों के हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इतना कायरतापूर्ण हमला करने वाले आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा. अमित शाह ने घटना को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग भी की है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने इस बार पर्यटकों को निशाना बनाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है. हमले में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमला करने से पहले पहचान पूछकर गोली चलाई. जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री तत्काल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए. इससे पहले उन्होंने दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग की थी. हमले के बाद पीएम मोदी ने भी उनके फोन पर बात की थी.

जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस करतूत में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा ‘आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा.’ पीएम मोदी ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर की है. उन्होंने कहा “मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है.”

जम्मू कश्मीर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंच गए हैं. अमित शाह मंगलवार को पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे. शाह सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि शाह बुधवार को पहलगाम का दौरा कर सकते हैं.

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है. यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक रूप है. इस संगठन के लड़ाके छिपकर हमला करने में माहिर है. इंडिया टुडे ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है. यह आतंकी संगठन पाकिस्तान से ऑपरेट होता है.

अमरनाथ यात्रा में बन सकते हैं बड़ी चुनौती

पहलगाम में आतंकियों का हमला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकी हमला कर तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के बीच भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. सुरक्षा बलों के लिए आने वाले समय में आतंकी बड़ी चुनौती बन सकते हैं, क्योंकि अमरनाथ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचने वाले हैं.

पुलवामा के बाद सबसे भीषण हमला

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को हाल के सालों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा हमला करार दिया है.

कैसे दिया हमला को अंजाम

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले घास के मैदान में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, टट्टू की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे लोगों के साथ-साथ वहीं मौजूद अन्य पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचे हो. 

Also Read: Pahalgam Attack Video: सेना के यूनिफॉर्म में आए थे आतंकी, खूनी खेल में 27 पर्यटकों के मौत की आशंका, श्रीनगर पहुंचे शाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >