घुसपैठियों के खिलाफ आधी रात चला बड़ा अभियान, अहमदाबाद में 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में

Illegal Bangladeshi Arrested: गुजरात में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. अहमदाबाद में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सरकार ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Illegal Bangladeshi Arrested: गुजरात में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में बुधवार को अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से शहर के कई इलाकों में देर रात बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान करीब 290 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई.

क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद के चंडोला, गुलाबनगर, खोडियारनगर और आसपास के कई क्षेत्रों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना था, जिन पर अवैध रूप से भारत में रहने का संदेह है. कार्रवाई के दौरान पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने कई स्थानों पर जांच और सत्यापन अभियान चलाया.

290 से अधिक लोगों को लिया गया हिरासत में

शरद सिंघल के अनुसार, अभियान के दौरान 290 से ज्यादा संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. सभी को आगे की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस की निगरानी में रखा गया है.

उन्होंने बताया कि कुल हिरासत में लिए गए लोगों में से 131 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से क्राइम ब्रांच कार्यालय में गहन पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इनमें से कितने लोग वास्तव में अवैध रूप से रह रहे थे.

गुजरात सरकार ने अपनाया सख्त रुख

राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात सरकार का गृह विभाग अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है.

उन्होंने बताया कि केवल अहमदाबाद ही नहीं, बल्कि सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत राज्य के कई शहरों में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

कई एजेंसियां मिलकर चला रहीं अभियान

हर्ष संघवी ने कहा कि पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से विभिन्न इलाकों में गहन जांच और तलाशी अभियान चला रही हैं.

उनके मुताबिक, रातभर चली कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी नागरिकता और दस्तावेजों की जांच की जानी है.

ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बांग्लादेश में हुई हत्या पर गृह मंत्री ने करवाया फोन; मामला दबाने को कहा

ये भी पढ़ें:- 40 साल बाद बांग्लादेश को मिली बड़ी वैश्विक जिम्मेदारी, UN महासभा की कमान संभालेंगे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

आगे भी जारी रहेगा अभियान

गुजरात सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध घुसपैठ और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सरकार का कहना है कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में लगातार सत्यापन अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

दस्तावेजों की जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई

फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों के दस्तावेजों और पहचान से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

गुजरात में हाल के दिनों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाया गया यह सबसे बड़ा संयुक्त अभियानों में से एक माना जा रहा है, जिस पर राज्य की सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >