विषाक्त भोजन खाने से कर्नाटक में 137 छात्र अस्पताल में भर्ती, कई की हालत गंभीर

भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है. कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कर्नाटक में 137 छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानें क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के मंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में विषाक्त भोजन के सेवन के कारण बीमार पड़ गये. पुलिस सूत्रों ने इस बाबत जानकारी दी है.

नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है. कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >