'पटना में चल रहा फोटो सेशन', विपक्षी दलों की बैठक पर अमित शाह का तंज, कहा- फिर प्रधानमंत्री बनेंगे पीएम मोदी

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अमित शाह ने कहा कि आज पटना में उनका फोटो सेशन चल रहा है. अमित शाह ने कहा कि विपक्ष पीएम मोदी और एनडीए को चुनौती देना चाहते हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 2024 में पीएम मोदी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पीएम बनेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. बिहार में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अमित शाह ने कहा कि आज पटना में फोटो सेशन चल रहा है. शाह ने कहा कि विपक्ष पीएम मोदी और एनडीए को चुनौती देना चाहते हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 2024 में पीएम मोदी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पीएम बनेंगे. इस दौरान शाह ने यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 लाख करोड़ रुपए के घोटालों में शामिल यूपीए सरकार को हटाया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर बढ़ा है.

विपक्ष पर साधा निशाना

जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. शाह ने सवाल करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के कारण 42 हजार लोगों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? गृह मंत्री ने कहा, मोदी सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल यूपीए सरकार की जगह ली और प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी.

तीन परिवार ने किया दशकों तक शासन

अमित शाह ने कहा कि तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर पर दशकों तक मिलकर शासन किया, लेकिन अनुच्छेद-370 के कारण कोई विकास नहीं हुआ. आतंकवाद के कारण कम से कम 42 हजार लोगों की मौत हुई और वे कह रहे हैं कि हमें अनुच्छेद-370 को सुरक्षित रखना चाहिए था. शाह ने कहा कि वह नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से पूछना चाहेंगे कि इन 42 हजार लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है, क्योंकि तब ये लोग सत्ता में थे.

Also Read: AAP vs Congress: खरगे के बयान पर भड़की आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पर लगाया बीजेपी से समझौते का आरोप

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भारतीय जनता पार्टी के विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे की शुरुआत की. अमित शाह ने त्रिकुटा नगर स्थित बीजेपी मुख्यालय गए जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंद्र रैना ने भी मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. अमित शाह ने भारत माता की जय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी अमर रहे के नारों के बीच बीजेपी मुख्यालय में जनसंघ संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >