कैसा होगा विपक्षी गटबंधन I-N-D-I-A का लोगो? मुंबई की बैठक में किया जा सकता है लॉन्च

AAP ने कहा कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है तो उसके साथ गठबंधन करने का कोई मतलब नहीं है. आप का यह बयान कांग्रेस नेता अलका लांबा की उस टिप्पणी के बाद आया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें 2024 के चुनाव के लिए सभी सात सीटों पर तैयारी करने का निर्देश दिया है.

विपक्षी दलों की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है. 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली बैठक के दौरान गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रतीक चिह्न का अनावरण किए जाने की संभावना है. इधर खबर ये भी है कि मुंबई बैठक से आम आदमी पार्टी दूरी बना सकती है. क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर पेंच फंस गयी है. इसको लेकर आप में नाराजगी है.

मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं 80 नेता शामिल

देश की वित्तीय राजधानी में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में 26 दल समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं. सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के प्रतीक चिह्न का अनावरण एक सितंबर को विचार-विमर्श की शुरुआत से पहले किया जा सकता है.

विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में हुई थी

इस विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी। सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के 31 अगस्त को शाम छह बजे से पहले मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.

Also Read: कांग्रेस सत्ता में आयी, तो ‘बिचौलिया युग’ शुरू हो जाएगा, तेलंगाना के सीएम KCR का बयान

ग्रैंड हयात होटल में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे उद्धव ठाकरे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को उपनगरीय मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. अगले दिन, बैठक उसी स्थान पर होगी और उसके बाद संवाददाता सम्मेलन होगा. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राज्य और मुंबई इकाइयों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं.

एमवीए के नेता बैठक को सफल बनाने में जुटे

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अशोक चव्हाण सहित महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता यह सुनिश्चित करने के लिए लगे हुए हैं कि बैठक सफल हो. उन्होंने कहा, होटल पहुंचने पर आगंतुकों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा. सभी नेता तैयारियों के तहत नियमित बैठकें कर रहे हैं. रविवार को हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़, मिलिंद देवड़ा और नसीम खान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नरेंद्र वर्मा समेत अन्य शामिल हुए.

कांग्रेस और आप के बीच ठनी, गठबंधन पर फंस सकता है पेंच

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है तो उसके साथ गठबंधन करने का कोई मतलब नहीं है. आप का यह बयान कांग्रेस नेता अलका लांबा की उस टिप्पणी के बाद आया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें 2024 के चुनाव के लिए सभी सात सीटों पर तैयारी करने का निर्देश दिया है. कांग्रेस और आप विपक्षी समूह “इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं. आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि लांबा के बयान के बाद उनका शीर्ष नेतृत्व विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मुंबई बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा.

मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक से आप बना सकता है दूरी

ऐसी खबर है कि आम आदमी पार्टी मुंबई में होने वाली बैठक से दूरी बना सकती है. आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में अकेले लड़ना चाहती है तो ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है. प्रियंका ने कहा, अगर कांग्रेस ने मन बना लिया है कि दिल्ली में वो हमारे साथ गठबंधन नहीं करेंगे तो ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने और अपना समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है. हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होंगे या नहीं.

कांग्रेस ही थी जिसने दिल्ली में गठबंधन बनाने के लिए आप से संपर्क किया था : कक्कड़

कक्कड़ ने बताया, यह कांग्रेस ही थी जिसने दिल्ली में गठबंधन बनाने के लिए आप से संपर्क किया था क्योंकि उनका दिल्ली में कोई अस्तित्व नहीं है. आप के अन्य नेताओं ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं. आप विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को उसका रुख स्पष्ट करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस इसी तरह बयान देती रही तो ‘इंडिया’ गठबंधन का कोई मतलब नहीं रहेगा. कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश और दिल्ली की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लेंगे. आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा, हर किसी को यह एहसास होना चाहिए कि हमें अपनी महत्वाकांक्षाओं को एक तरफ रखकर देश और संविधान के बारे में सोचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >