Operation Sindoor: राजनाथ सिंह ने पाक सेना के हेडक्वार्टर रावलपिंडी को दी चुनौती, कहा- हमारी ताकत महसूस हो रही है

Operation Sindoor: रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली के लिए बनाए गए नए निरीक्षण केंद्र (Inspection Facility) का उद्घाटन किया.

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा पहली बार ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के इस्तेमाल की खबरों के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारतीय सेना की ताकत और दुश्मनों के लिए एक सशक्त संदेश बताया है.

लखनऊ में ब्रह्मोस निरीक्षण केंद्र का उद्घाटन

रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली के लिए बनाए गए नए निरीक्षण केंद्र (Inspection Facility) का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा:

“ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं है, बल्कि यह भारत की सैन्य क्षमता, आत्मनिर्भरता और हमारे विरोधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि हम हर मोर्चे पर तैयार हैं. यह मेरे लिए एक सपना था, जो अब साकार हुआ है.

ऑपरेशन सिंदूर में हुआ ब्रह्मोस का प्रयोग?

हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर कुछ रणनीतिक ठिकानों पर ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया है. हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यदि यह पुष्टि होती है, तो यह पहली बार होगा जब भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का प्रत्यक्ष उपयोग युद्ध-स्तर के अभियान में किया है. इससे भारत की सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां रक्षात्मक नीति से आगे बढ़कर अब आक्रामक सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी किया जा रहा है.

‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

राजनाथ सिंह ने लखनऊ ब्रह्मोस केंद्र को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि इससे देश में रक्षा उत्पादन को मजबूती मिलेगी और देश को विदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.आगे उन्होंने कहा  “अब भारत मिसाइल निर्माण, परीक्षण और निर्यात में भी विश्व स्तरीय बन चुका है”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >