Operation Sindoor : हमने कितने विमान खो दिए? राहुल गांधी ने फिर पूछा विदेश मंत्री से

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया है. उन्होंने एक्स पर पूछा हमने कितने विमान खो दिए? उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से जवाब मांगा है.

Operation Sindoor : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पुराने पोस्ट को री–पोस्ट करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल किया है. उन्होंने लिखा– विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी केवल बयानबाजी नहीं है. यह निंदनीय है. इसलिए मैं फिर से पूछूंगा… हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी. यह एक अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है.

राहुल गांधी ने एक्स पर किया ये पोस्ट

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में ही पाक को सूचित किया गया : राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार ने “ऑपरेशन सिंदूर” की शुरुआत के समय ही पाकिस्तान को इस बारे में सूचित किया, जो एक अपराध है. राहुल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान का एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने यह स्वीकार किया कि उसने हवाई हमले की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचित कर दिया था. उन्होंने कहा कि खुद विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया है. राहुल गांधी ने सवाल किया, “इसे किसने अधिकृत किया? परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खोए?”

बीजेपी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नेता सतही एवं भ्रामक विमर्श के जरिए मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी को जवाब देते हुए बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति केवल वंश के कारण अहम पद पर पहुंच जाता है, लेकिन बौद्धिक रूप से कमजोर होता है. उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अभियान की शुरुआत के समय पहले चरण का जिक्र करते हुए कहा था कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी. लेकिन इस बयान को अब गलत तरीके से ऑपरेशन शुरू होने से पहले का बयान बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >