Operation Sindoor Explained: भारत ने पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला कब, कहां और कैसे लिया, जानिए हर वो बात जो जानना चाहते हैं आप

Operation Sindoor Explained: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लिया. जानें कैसे की गई PoK और पाकिस्तान में सटीक एयर स्ट्राइक.

Operation Sindoor Explained: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत कड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. यह ऑपरेशन भारत की ओर से सीधा और माकूल जवाब माना जा रहा है.

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों में कई पर्यटक और नवविवाहित जोड़े शामिल थे. नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसने देशभर में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी थी.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर का नाम राष्ट्रीय शोक और प्रतिशोध का प्रतीक है. यह नाम उन जोड़ों की याद में चुना गया जो विगत 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में हमले में मारे गए. भारत सरकार ने इस ऑपरेशन के जरिए यह संदेश दिया है कि आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.

कहां और कैसे हुए हमले?

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया. कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें 4 पाकिस्तान में और 5 पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में स्थित थे.

जिन जगहों पर हमले किये गए, उनमें बहावलपुर, मुरिदके और सियालकोट जैसे शहर शामिल हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं.

अधिकारियों के अनुसार, सभी हमले भारतीय हवाई क्षेत्र से ही किये गए और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, जिससे भारत की संयमित रणनीति का संकेत मिलता है.

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या है?

हमलों के बाद पाकिस्तान ने अपने वायुसेना विमानों को हाई अलर्ट पर रखा है और चेतावनी दी है कि “वह अपनी मर्जी से, समय और स्थान तय कर जवाब देगा.”

जमीनी हालात और एयर ट्रैफिक पर असर क्या है?

इस सैन्य कार्रवाई के चलते उत्तर भारत में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है. श्रीनगर एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, धर्मशाला, चंडीगढ़ और बीकानेर से उड़ानों को स्थगित कर दिया है.

कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के चलते अपनी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं.

जमीनी स्तर पर सैन्य गतिविधियां तेज

राजस्थान में नो-टैम (NOTAM) जारी किया गया है, जहां विशेष सैन्य अभ्यास किये जा रहे हैं.

जोधपुर स्थित 12 कॉर्प्स द्वारा युद्धक टैंकों के साथ युद्धाभ्यास जारी है.

वज्र कॉर्प्स (जलंधर) वायुसेना के साथ विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन कर रही है.

वायुसेना का “Exercise Akraman” राफेल लड़ाकू विमानों के साथ मध्य भारत में जारी है.

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण शुरू किये हैं.

अमेरिका ने क्या अपील की है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है और दोनों देशों से शांति बनाये रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह टकराव जल्द समाप्त होगा.

भारत का स्पष्ट संदेश

भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंक के खिलाफ उसकी नीति सख्त और निर्णायक है. ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य कार्रवाई है, बल्कि यह एक भावनात्मक और रणनीतिक संदेश भी है कि भारत अपने नागरिकों की जान की कीमत जानता है और उसका बदला लेना भी.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान जख्मी, एलओसी पर भी भीषण गोलीबारी

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: 1971 के बाद फिर गूंजे धमाके, भारत ने पाकिस्तान में घुसकर मारे, खत्म किया आतंकी ठिकाने

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: शहीदों की विधवाओं के आंसू का बदला, सेना ने क्यों रखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम?

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor : भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान जख्मी, एलओसी पर भी भीषण गोलीबारी

यह भी पढ़ें: India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने POK में की एयर स्ट्राइक, आतंक के 9 अड्डों पर बरसाया बम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >