Operation Sindoor Consequences: थलसेना, वायुसेना और नौसेना की बड़ी तैनाती, राफेल और टैंक मैदान में

Operation Sindoor Consequences: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है. इससे उत्तर भारत में हवाई यात्रा सेवा प्रभावित हुई है. जानिए किन शहरों में फ्लाइट्स हुईं रद्द और सेना की बड़ी तैयारियां.

Operation Sindoor Consequences: भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद देशभर में असर देखने को मिल रहा है. खासकर उत्तर भारत की हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. श्रीनगर हवाई अड्डा पूरी तरह बंद है और वहां से बुधवार को कोई भी वाणिज्यिक उड़ान संचालित नहीं हो रही है.

कई हवाई अड्डों पर उड़ानों पर लगी रोक

इंडिगो एयरलाइंस ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला और बीकानेर जैसे शहरों के लिए यात्रा सलाह जारी की है और यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति चेक करने को कहा है.

स्पाइसजेट ने भी धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर से सभी उड़ानें अगली सूचना तक रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया ने भी पुणे और अमृतसर से कुछ उड़ानों को रोक दिया है.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा असर

कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. एयरलाइंस ने यात्रियों से वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट लेते रहने की अपील की है.

राजस्थान में सैन्य अलर्ट, NOTAM जारी

राजस्थान के ऊपर एक सैन्य चेतावनी (NOTAM) जारी की गई है जो बुधवार दोपहर से गुरुवार रात तक प्रभावी रहेगी. इसे जारी करने के पीछे जारी सैन्य अभ्यासों को वजह बताया गया है.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor Explained: भारत ने पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला कब, कहां और कैसे लिया, जानिए हर वो बात जो जानना चाहते हैं आप

थलसेना, वायुसेना और नौसेना भी सक्रिय

जोधपुर की डेजर्ट कोर (12 Corps) युद्धक टैंकों के साथ वेलिडेशन ड्रिल कर रही है.

साउथ वेस्टर्न कमांड ने स्पेशल हेलिबोर्न ऑपरेशन शुरू किया है.

वज्र कोर (जलंधर) एयरफोर्स के साथ मिलकर डीप इनसर्शन मिशन पर काम कर रही है.

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण शुरू किया है.

वायुसेना द्वारा “आक्रमण” अभ्यास में राफेल फाइटर जेट्स को तैनात किया गया है, जो सटीक ग्राउंड अटैक और एयर डिफेंस ड्रिल्स कर रहे हैं.

अमेरिका की प्रतिक्रिया

बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है यह तनाव “बहुत जल्द खत्म” होगा. उन्होंने दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने विवाद को भी स्वीकारा.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: 1971 के बाद फिर गूंजे धमाके, भारत ने पाकिस्तान में घुसकर मारे, खत्म किया आतंकी ठिकाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >