Wing Cdr Vyomika Singh: ऑपरेशन सिंदूर से छा गईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, बताया PoK में कहां कितनी हुई तबाही

Wing Cdr Vyomika Singh: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर घूसकर एयर स्ट्राइक किया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी शामिल हुईं.

Wing Cdr Vyomika Singh: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर घूसकर एयर स्ट्राइक किया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी शामिल हुईं. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी साझा की है.

Operation Sindoor Air Strike: ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के खिलाफ एक्शन में है. पहले झेलम और चिनाब जैसी नदियों का पानी रोका गया.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor LIVE: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, अब ये बड़ी अपडेट

Wing Cdr Vyomika Singh: कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह?

विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो हेलिकॉप्टर पायलट के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं. उन्होंने 18 दिसंबर 2004 को 21 SSC (W) FP कोर्स के तहत कमीशन प्राप्त किया था.

उनका करियर हेलिकॉप्टर संचालन में केंद्रित रहा है, और उन्होंने विभिन्न प्रकार के इलाकों में 2500 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं. 7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान, विंग कमांडर व्योमिका सिंह को मीडिया को संबोधित करने के लिए नामित किया गया था.

व्योमिका सिंह की यह भूमिका न केवल उनके सैन्य कौशल को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है. वे भारतीय वायुसेना में एक प्रेरणादायक महिला अधिकारी के रूप में स्थापित हो चुकी हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद के हालात के बारे में विस्तार से बताया है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >