राजस्थान-गुजरात और हरियाणा में मॉक ड्रिल स्थगित, ऑपरेशन शील्ड के लिए तय होगी नई तारीख

Operation Shield: गुरुवार (29 मई) को पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में केंद्र सरकार मॉक ड्रिल का आयोजन करने वाली थी. चार राज्यों में मॉक ड्रिल होना था, लेकिन अब गुजरात, राजस्थान और चंडीगढ़ में इसे प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर टाल दिया गया है.

Operation Shield: केंद्र सरकार ने गुरुवार को कश्मीर से लेकर गुजरात तक पाकिस्तान से सटे इलाकों में मॉक ड्रिल का प्लान बनाया था. इस बीच बुधवार देर शाम मॉक ड्रिल को गुजरात, राजस्थान और चंडीगढ़ में प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर टाल दिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘नागरिक सुरक्षा अभ्यास ऑपरेशन शील्ड जिसे 29 मई 2025 को पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में आयोजित किया जाना था, प्रशासनिक कारणों से गुजरात और राजस्थान में स्थगित कर दिया गया. चंडीगढ़ ने भी अभ्यास स्थगित कर दिया है. हरियाणा सरकार ने राज्य के अधिकारियों से कल शाम 5 बजे अभ्यास की योजना बनाने और उसे आयोजित करने का अनुरोध किया है.’

गुजरात में फिलहाल टला ऑपरेशन शील्ड

गुजरात में कल (29 मई) को होने वाले ऑपरेशन शील्ड को फिलहाल टाल दिया गया है. सूचना विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा अभ्यास ऑपरेशन शील्ड, जिसे 29 मई 2025 को आयोजित किया जाना था इसे प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है. अब इस अभ्यास के लिए अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

राजस्थान में भी गुरुवार को नहीं होगी मॉक ड्रिल

गुजरात के साथ-साथ राजस्थान में भी प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को टाल दिया गया है. राजस्थान सरकार के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि नागरिक सुरक्षा अभ्यास ऑपरेशन शील्ड को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान में भी इस अभ्यास के लिए बाद में अगली तारीख का ऐलान किया जाएगा.

चंडीगढ़ में टला ऑपरेशन शील्ड

केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी ऑपरेशन शील्ड का आयोजन कल यानी गुरुवार (29 मई) को नहीं होगा. हरियाणा सरकार ने राज्य के अधिकारियों से कल शाम 5 बजे अभ्यास की योजना बनाने और उसे आयोजित करने का अनुरोध किया है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >