Operation Kaveri: भारतीय वायु सेना ने सूडान से 121 लोगों को निकाला, अबतक 1360 की हुई घर वापसी

हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के अभियान ‘आपरेशन कावेरी’ के तहत अबतक कुल 1360 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है. वायु सेना के सी-17 विमान से शुक्रवार को 392 नागरिकों को नयी दिल्ली लाया गया जबकि 362 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था बेंगलुरू पहुंचा.

भारतीय वायु सेना के ‘सी-130जे’ विमान ने सूडान स्थित वाडी सैय्यिदना की एक छोटी हवाई पट्टी से 121 लोगों को बचाया, जो हिंसा प्रभावित सूडान की राजधानी खार्तूम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में है. अधिकारी ने बताया कि यह बचाव अभियान 27 और 28 अप्रैल की दरम्यानी रात को चलाया गया. हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के अभियान को ‘आपरेशन कावेरी’ नाम दिया गया है.

अब तक कुल 1360 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है

हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के अभियान ‘आपरेशन कावेरी’ के तहत अबतक कुल 1360 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है. वायु सेना के सी-17 विमान से शुक्रवार को 392 नागरिकों को नयी दिल्ली लाया गया जबकि 362 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था बेंगलुरू पहुंचा. इस अभियान के तहत निकाले गए भारतीय नागरिकों को सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दा और फिर वहां से भारत लाया जा रहा है.

इससे पहले 600 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया गया

ऑपरेशन कावेरी के तहत बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से 360 नागरिकों को नयी दिल्ली लाया गया था. वहीं, दूसरे जत्थे में अगले ही दिन सी-17 ग्लोबमास्टर से 246 नागरिकों को मुम्बई लाया गया था.

Also Read: सूडान में हालात अस्थिर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा- भारतीयों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता

सूडान में संघर्ष विराम समझौते के बावजूद राजधानी में हिंसा जारी

दो शीर्ष सूडानी जनरल के बीच संघर्ष विराम समझौते के बावजूद सूडान की राजधानी खार्तूम और ओमडुरमैन शहर में भारी विस्फोट और गोलाबारी हुई. देश में पिछले दो सप्ताह से इन दो जनरल के बीच सत्ता संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. दो सप्ताह से चल रही लड़ाई ने राजधानी को युद्धक्षेत्र में तब्दील कर दिया और सूडान में उथल-पुथल मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >