Omicron Updates: दिल्ली-मुंबई फ्लाईट के 25 अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव, महाराष्ट्र सरकार को राहत

Omicron Updates: ओमिक्रॉन के भारत में दस्‍तक देने से सरकार की चिंता बढ़ गई है. इधर कनाडा में कोरोना के इस नये वेरिएंट के 15 कंफर्म केस सामने आये हैं. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
11:12 PM. 4 Dec 21 11:12 PM. 4 Dec

दिल्ली-मुंबई फ्लाईट के 25 अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव, महाराष्ट्र सरकार को राहत

दिल्ली-मुंबई फ्लाईट में आने वाले अन्य 25 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनके संपर्क में आये अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

पुडुचेरी में कोविड-19 के 28 नये मामले

पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,056 हो गई. संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि 2,514 नमूनों की जांच के बाद हुई है. संक्रमण से एक और मरीज की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,875 हो गई.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

ओमिक्रोन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया करेगी

ओमिक्रोन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया करेगी. यहां वह टेस्ट और एकदिवसीय मैच खेलेगी. तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

अहमदाबाद में ब्रिटेन से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद में ब्रिटेन से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

भारत में कोरोना के 8,603 नये मामले,415 की मौत

देश में कोविड-19 के 8,603 नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई. वहीं इसी दौरान 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई है.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

ओमिक्रॉन के कोरोना वायरस के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने के फिलहाल साक्ष्य नहीं

कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन से संबंधित लक्षणों के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने या मौजूदा वैक्‍सीन या इलाज के इस पर अप्रभावी होने के संबंध में फिलहाल कोई सबूत नहीं हैं. सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह बात कही जा रही है.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु पहुंचे पांच लोग लापता

28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु पहुंचे पांच यात्री “लापता” बताये जा रहे हैं. इसका मतलब कि इस संबंध में अधिकारियों को भी नहीं पता कि वो कहां हैं. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए उन यात्रियों पर नजर रखी जा रही है जो कोरोना के नये संक्रमण से ग्रसित देशों से भारत पहुंच रहे हैं.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

मेरठ में कुल 297 लोग आए हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका के 7 लोग थे

डॉ.अखिलेश मोहन (मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने कहा कि विदेश से कुल 297 लोग आए हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका के 7 लोग थे, ये सभी 7 लोग निगेटिव पाये गये थे. 13 लोगों द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाइल नंबर या एड्रेस गलत हैं, उन लोगों के नाम और नंबर एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) को दिये गये हैं.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

इजरायल में ओमिक्रॉन के 7 मरीज

इजरायल में ओमिक्रॉन के 7 मरीज मिले हैं. यहां 27 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

महाराष्ट्र में 2 कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में हाई रिस्क देशों से लौटे 2821 यात्रियों में से 2 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

ओमिक्रॉन को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर

ओमिक्रॉन को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर है. यहां हाई रिस्क देशों से लौटे लोगों को 7 दिन आइसोलेशन में रखा जाएगा.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा

एक स्टडी में दावा किया गया है कि पहले कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा है.

2:02 PM. 4 Dec 21 2:02 PM. 4 Dec

40 से ऊपरवालों को बूस्टर डोज पर हो विचार

कोरोना वैक्‍सीन की बूस्टर डोज दिये जाने की मांग के बीच भारत के शीर्ष जीनोम वैज्ञानिकों ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को ‘बूस्टर’ (तीसरी) डोज देने पर विचार किया जा सकता है. इस उम्र के लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक है. यह सुझाव ‘भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ (इन्सकॉग) ने दिया है. सरकार ने इसका गठन वायरस के जीनोम सीक्वेंस के विश्लेषण के लिए किया है.

8:01 AM. 4 Dec 21 8:01 AM. 4 Dec

डब्ल्यूएचओ ने अपनी विशेषज्ञ टीम भेजी दक्षिण अफ्रीका

डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वेरिएंट का केंद्र समझे जानेवाले गौतेंग प्रांत में विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है. यह टीम निगरानी और संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने में मदद करेगी. डब्ल्यूएचओ की एक टीम पहले ही दक्षिण अफ्रीका में जीनोम सीक्वेंसिंग पर काम कर रही है.

8:01 AM. 4 Dec 21 8:01 AM. 4 Dec

WHO ने इमरजेंसी फंड जारी किया

Omicron से प्रभावित दक्षिण अफ्रीकी देशों के लिए WHO ने इमरजेंसी फंड जारी किया है. इधर कनाडा में कोरोना के इस नये वेरिएंट के 15 कंफर्म केस सामने आये हैं. यहां के हालात चिंताजनक बने हुए हैं.

मुख्य बातें

Omicron Updates: ओमिक्रॉन के भारत में दस्‍तक देने से सरकार की चिंता बढ़ गई है. इधर कनाडा में कोरोना के इस नये वेरिएंट के 15 कंफर्म केस सामने आये हैं. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >