Omicron Coronavirus LIVE Updates: दिल्ली में फिर बढ़े मामले, एक दिन में मिले 28 हजार से अधिक संक्रमित

Omicron Coronavirus LIVE Updates देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार. तेजी से बढ़ रही हैं संक्रमितों की संख्या. पीएम मोदी कोरोना को लेकर आज सभी राज्यों के मुख्ममंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं.

Live Updates
2:55 AM. 14 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

तमिलनाडु में 20 हजार से अधिक मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 20,911 नए मामले सामने आए. जबकि 6,235 ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई. फिलहाल यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1,03,610 है.

2:55 AM. 14 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

दिल्ली में फिर बढ़ें मामले 

दिल्ली में गुरूवार को कोरोना के 28,867 नए मामले सामने आए हैं जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 22,121 ठीक भी हुए हैं, फिलहाल दिल्ली में 94,160 लोगों का इलाज चल रहा है.

2:55 AM. 14 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

पीएम मोदी का राज्यों के साथ कोरोना स्थिति पर समीक्षा बैठक

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा करने के लिए अलग-अलग राज्यों के सीएम के साथ एक वर्चुअल बैठक शुरू की.

2:55 AM. 14 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 4,348 मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,348 नए मामले दर्ज किए हैं. जिसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 14,204 के करीब पहुंच गए हैं.

2:55 AM. 14 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

केरल में ओमिक्रॉन के 59 नए मामले, कुल 480

केरल स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केरल में ओमिक्रॉन के 59 नए मामलों की पुष्टि गुरुवार को हुई है. इनमें 42 मामले कम जोखिम वाले देशों से आए लोग, 5 उच्च जोखिम देशों से आए लोग और 3 दूसरे राज्यों से आए लोग शामिल हैं जबकि 9 संपर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं.

2:55 AM. 14 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

कर्नाटक में हाउसिंग सोसाइटियों / अपार्टमेंट के लिए नई एडवाइजरी

कर्नाटक में बीबीएमपी ने सारे हाउसिंग सोसाइटियों / अपार्टमेंट परिसरों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. यहां कोरोना के 3 से अधिक मामले होने पर पूरे अपार्टमेंट परिसर को कम से कम 7 दिनों के लिए ‘कंटेनमेंट ज़ोन’ घोषित करने के अलावा यहां रहने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किए जाने का आदेश जारी किया है.

मुख्य बातें

Omicron Coronavirus LIVE Updates देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार. तेजी से बढ़ रही हैं संक्रमितों की संख्या. पीएम मोदी कोरोना को लेकर आज सभी राज्यों के मुख्ममंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >