OMG: कार्टून देखने पर मां ने डांटा तो बच्ची ने छोड़ दिया घर, जानें फिर क्या हुआ?

OMG: मोबाइल किस तरह से लोगों को बीमार बनाता जा रहा है, इसका ताजा उदाहरण हिमाचल प्रदेश से सामने आया है. हमीरपुर जिले की एक घटना है. कार्टून देखने को लेकर मां द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर सात साल की बच्ची घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद उसकी गहन तलाश शुरू की गई और चार घंटे के बाद उसे ढूंढ निकाला गया.

OMG: घटना शुक्रवार सुबह जिले के भोरंज क्षेत्र के एक गांव में हुई. बच्ची की मां घर पर अपने तीन बच्चों के साथ थी और उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी को कार्टून देखने को लेकर डांटा और खाना खाने को कहा. डांट से नाराज होकर बच्ची चुपचाप घर से निकल गई और उस वक्त उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी. सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार घबरा गया और तुरंत भोरंज थाने को सूचना दी.

पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला

मामला एक छोटी बच्ची की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि करीब चार घंटे के कड़े तलाश अभियान के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया, जो अपने घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर तक पैदल चली गई थी. अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया जिन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन का आभार जताया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्ची को कुछ ही घंटे में खोज लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >