Eid Mubarak : जम्मू–कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईद के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं. यह ईद ऐसे समय में मनाई जा रही है जब पूरे विश्व के मुसलमान परेशान हैं और जंग चल रही है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने हमारे लोगों पर गैर-कानूनी युद्ध थोपा है. ईद की नमाज में मैंने यह दुआ की कि यह जंग जल्दी खत्म हो और अमन कायम हो.
ईद के मौके पर जंग ना हो
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह युद्ध जल्द खत्म हो और हजारों बेगुनाहों की जान ना जाए. ईद के मौके पर हमारे लोग जंग के शिकार हैं, यह नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज कोई भी इस्लामिक देश ऐसा नहीं है, जहां युद्ध के बादल ना छाए हों. हमारे लोग परेशान हैं और इसकी वजह है अमेरिका और इजरायल. यह नाजायज युद्ध है, जिसे अविलंब बंद होना चाहिए.
ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज की इजाजत ना मिलना दुखद
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईद के मौके पर पूरे जम्मू–कश्मीर में अमन और शांति से नमाज अदा की जा रही है, बावजूद इसके श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई. यह बहुत ही दुखद है. जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिलने पर हजारों की संख्या में लोग दरगाह हजरतबल में जमा हुए और नमाज अदा किया. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी इसी दरगाह में पहुंचे
ये भी पढ़ें : कनाडा जा रहा एयर इंडिया का विमान, 7 घंटे हवा में रहने के बाद क्यों वापस दिल्ली लौटा?
ट्रंप और नेतन्याहू के बीच पड़ी दरार, क्या होगा ईरान युद्ध का परिणाम?
गैस की कमी से कंपनियां हो रहीं बंद, भूखों मरने से बचने के लिए प्रवासी मजदूर लौट रहे गांव
