Rajendra Nagar Incident: टल सकता था दिल्ली कोचिंग हादसा ? घटना से पहले छात्रा ने की थी जलभराव की शिकायत

Coaching Centre Incident: ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 27 जुलाई को पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा के तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई. इस मामले की जांच चल रही है. इस बीच हादसे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

Rajendra Nagar Incident: कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत मामले में सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं इस मामले में राजनीति भी जारी है. अब इस घटना को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. न्यूज चैनल के हवले से खबर है कि कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा ने हादसे से तीन दिन पहले ही जलभराव की शिकायत की थी. छात्रा ने पीडब्ल्यूडी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. छात्रा को अधिकारियों का फोन भी आया था. जिसमें बताया गया था कि उनकी शिकायत एमसीडी को भेज दी गई है.

पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से की गई थी शिकायत

छात्रों ने कोचिंग सेंटर में जलभराव को लेकर पहले ही कई बार शिकायत कर चुके थे. यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने हादसे से ठीक एक दिन पहले बेसमेंट में बिना NOC के क्लास लेने की शिकायत की थी. शिकायत में छात्र ने बड़ी दुर्घटना की ओर से इशारा भी किया था.

बेसमेंट में पानी भर जाने से गई थी तीन छात्रों की जान

शनिवार 27 जुलाई को शाम दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी घुसने के बाद तीन छात्रों की मौत हो गई थी. घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल स्थित एर्नाकुलम के नवीन दलविन के रूप में हुई है.

कोचिंग सेंटर मामले में अबतक 7 की गिरफ्तारी

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की जांच तेजी से की जा रही है. इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर एमसीडी को नोटिस भेजा है, वहीं 7 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Also Read: Coaching Centre Incident: कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने MCD को भेजा नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >