परिवार मिलकर बना रहा था बम, हुआ धमाका; मां-बेटे की मौत, NIA जांच शुरू, खौफनाक Video आया

Odisha Bhubaneswar Blast: भुवनेश्वर में 27 जनवरी को एक परिवार मिलकर बम बनाने में जुटा था. लेकिन तभी एक जोरदार धमाका हुआ. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सभी बिलखते-चिल्लाते दिख रहे हैं. इलाज के दौरान मुख्य आरोपी और उसकी मां की मौत हो चुकी है. अब इस मामले में NIA की एंट्री हुई है.

Odisha Bhubaneswar Blast: ओडिशा की राजधानी में हुए एक खतरनाक विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच को नई दिशा मिली है. अब पूरे मामले को गंभीर आपराधिक साजिश के तौर पर देखा जा रहा है. 27 जनवरी को भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में हुए जोरदार विस्फोट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इस धमाके में चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. वीडियो फुटेज देखकर विस्फोट की तीव्रता और भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह घटना 27 जनवरी को भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में दोपहर करीब 2:45 बजे हुई. सूत्रों के मुताबिक, यह विस्फोट एक घर की छत पर हुआ, जहां कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री को संभाला जा रहा था. फुटेज में साफ दिखता है कि एक रिहायशी इमारत की छत पर रखे पानी के टैंकों के पीछे से अचानक आग की तेज लपटें उठती हैं. देखते ही देखते धुएं का घना गुबार आसमान में फैल जाता है. 

यह धमाका इतना पावरफुल था कि आसपास के मकानों तक झटके महसूस किए गए. तेज आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. 

इस बम को बनाने में शहनवाज मलिक, उसका सहयोगी अमिया मलिक, उसकी मां और एक अन्य साथी उस घर में विस्फोटक उपकरण बनाने में शामिल थे. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें पहले कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. कुछ दिनों बाद 4 फरवरी को शहनवाज ने और 10 फरवरी को उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने. वीडियो में कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.

अवैध बम निर्माण की आशंका

भुवनेश्वर पुलिस ने शहनवाज मलिक को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया है. एजेंसियों को संदेह है कि यह विस्फोट अवैध रूप से बम बनाने के दौरान हुआ. प्रारंभिक जांच  मौके से बारूद की बरामदगी ने इस आशंका को और मजबूत कर दिया है. भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने पहले कहा था कि मुख्य घायल व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है. 

शहनवाज के ऊपर अवैध हथियार रखने के मामले जैसे 7 केस दर्ज हैं. डीसीपी मीणा के मुताबिक, ‘ऐसा लगता है कि वे किसी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे थे, जिसके लिए विस्फोटक तैयार किए जा रहे थे. इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए.‘ उन्होंने यह भी बताया कि अन्य स्थानों पर विस्फोटक छिपाए जाने की संभावना को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया जाएगा. 

एनआईए की एंट्री

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. इससे पहले स्थानीय पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था, लेकिन अब केंद्रीय एजेंसी पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल कर रही है. जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण कर रही हैं, ताकि विस्फोट के असली कारणों और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना का पता लगाया जा सके. 

द तंत्र कोड में बताएंगे शिशिर कुमार, क्या सच में भूत होते हैं?

ये भी पढे़ं:- राजस्थान के भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले 7 मजदूर, दो अब भी फंसे; राहत और बचाव कार्य जारी

ये भी पढे़ं:- भारत में 30 साल से रह रहीं पाकिस्तानी मां-बेटी, नागरिक नहीं पर वोटर आईडी-पासपोर्ट बना; जासूसी का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >