Nowgam Blast : नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट, 9 की मौत, CCTV फुटेज आया सामने, देखें डरावना वीडियो

Nowgam Blast : धमाके से जुड़ी शुरुआती जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में एक बड़ा धमाका हुआ. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद तेज धुआं और आग की ऊंची लपटें आसमान की ओर उठती दिखीं.

Nowgam Blast : दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिला दिया. इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट में थाने की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया और कई गाड़ियां जलकर खाक हो गए. धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जोरदार रहा होगा. देखें वीडियो.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 11.22 बजे हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि 30 घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. चश्मदीदों और CCTV फुटेज के अनुसार, धमाका इतनी तीव्रता वाला था कि इमारत का बड़ा हिस्सा उड़ गया और आग व घने धुएं की लपटें आसमान में उठती दिखीं.

यह भी पढ़ें : Delhi Blast: आतंकी उमर नबी के घर को IED से उड़ाया, देखें वीडियो

शुक्रवार रात अचानक बड़ा धमाका कैसे हुआ?

जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना परिसर में शुक्रवार रात अचानक बड़ा धमाका हो गया. यह हादसा तब हुआ जब पुलिसकर्मी “सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल मामले में फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटकों का नमूना ले रहे थे. जांच के तहत पुलिस इसे जांचने और नमूने लेने का काम कर रही थी, तभी विस्फोट हो गया.

रात का सन्नाटा एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के सायरन से टूटा

विस्फोट के बाद रात का सन्नाटा एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के सायरन से टूट गया और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लगातार हो रहे छोटे-छोटे धमाकों की वजह से बम निरोधक दस्ते को तुरंत अंदर जाकर बचाव अभियान शुरू करने में दिक्कत हुई. अभी यह साफ नहीं है कि गिरफ्तार डॉक्टर के घर से मिला पूरा 360 किलो विस्फोटक उसी थाने में रखा गया था या नहीं, जहां इस आतंकी मॉड्यूल से संबंधित मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >