Nowgam Blast : नौगाम पुलिस थाने में अचानक कैसे हुआ धमाका? पुलिस ने बताया

Nowgam Blast : डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में अचानक हुए विस्फोट के कारण नौ लोगों की मौत हो गई. फोरेंसिक और रासायनिक विश्लेषण के लिए विस्फोटकों के नमूने एकत्र करते समय नौगाम पुलिस थाने में अचानक विस्फोट हुआ.

Nowgam Blast : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बताया कि नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुआ धमाका कोई हमला नहीं था, बल्कि एक दुर्घटनावश हुआ धमाका था. वहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जो अस्थिर होने की वजह से अचानक फट गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है. नौगाम पुलिस स्टेशन में वही विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जो दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से बरामद हुई थी.

DGP नलिन प्रभात ने पुष्टि की कि कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि नौगाम थाने में दर्ज FIR-162 (2025) की जांच के दौरान 9 और 10 नवंबर को फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, केमिकल और अन्य सामग्री बरामद की गई थी. उन्होंने बताया कि बरामद की गई सामग्री पुलिस स्टेशन के खुले इलाके में रखी गई थी. प्रक्रिया के तहत इनका नमूना फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजना जरूरी था. बरामदगी की मात्रा बहुत ज्यादा होने के कारण यह काम पिछले दो दिनों से FSL टीम द्वारा किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें : Nowgam Blast : रात 11:20 बजे तेज आवाज हुई, स्थानीय लोगों ने बताया नौगाम में क्या हुआ

विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, गृह मंत्रालय ने कहा

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए तेज और अचानक हुए धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं. संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और अभी इसके कारणों को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : Nowgam Blast : नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट, 7 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में अचानक हुए विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >